Rain in Amritsar: मकान ढहने से परिवार के 4 सदस्य मलबे में दबे, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

मंगलवार सुबह शमशेर नौकरी पर चला गया था। लगभग चार बजे एकाएक उसका मकान गिर गया। शमशेर की पत्नी सुखविंदर कौर बेटी सीतू (20) कोमल (13) और बेटा आकाशदीप सिंह (15) मलबे के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी को बाहर निकाला।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 04:45 PM (IST)
Rain in Amritsar: मकान ढहने से परिवार के 4 सदस्य मलबे में दबे, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला
अमृतसर के मूलेचक गांव में बारिश के कारण घर ढहने चार लोग मलबे में दब गए। जागरण

जागरण संवाददाता, अमृतसर। मंगलवार को पंजाब में हुई बारिश ने जहां गर्मी और उमस से निजात दी है वही कई घरों के आशियाने को भी तबाह कर दिया है। ऐसी ही एक घटना में अमृतसर में गेट हकीमां थाने के अधीन पड़ते मूलेचक गांव के पास भाई वीर सिंह कालोनी में रहने वाले शमशेर सिंह का मकान बारिश के कारण ढह गया। हादसे में परिवार के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए। जोरधार धमाके की आवाज के बाद गांव के लोगों ने राहत अभियान चलाकर आधे घंटे के भीतर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया। मामूली रूप से घायल हुए चारों  लोगों को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

हरजीत सिंह और बलजीत सिंह ने बताया कि गांव के बीरा सिंह ने शमशेर सिंह को अपना मकान किराये पर दे रखा है। शमशेर सिंह नगर निगम के सीवरेज विभाग में अस्थाई नौकरी कर रहा है। मंगलवार सुबह शमशेर नौकरी पर चला गया था। लगभग चार बजे एकाएक उसका मकान गिर गया। शमशेर की पत्नी सुखविंदर कौर, बेटी सीतू (20), कोमल (13) और बेटा आकाशदीप सिंह (15) मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने से जोरधार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने शुरू हो गए। लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी और खुद ही मलबा हटाना शुरू कर दिया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया। सभी को मामूली चोटें लगी हैं। उन्हें पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

chat bot
आपका साथी