अमृतसर के अजनाला में पति का शव देख बुजुर्ग पत्नी ने भी त्यागे प्राण, 60 साल रहे साथ-साथ

गांव नंगल सोहल के भोला सिंह शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। वह करीब तीन साल से बिस्तर पर ही थे। उनके दोनों बेटों ने अलग घर ले लिया था। वृद्ध भोला की बीमारी के चलते उनकी वृद्ध पत्नी ही उनकी देखभाल करती थीं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 12:31 PM (IST)
अमृतसर के अजनाला में पति का शव देख बुजुर्ग पत्नी ने भी त्यागे प्राण, 60 साल रहे साथ-साथ
सिविल अस्पताल में जानकारी देते एएसआई तलविंदर सिंह, हरविंदर कौर का भाई व अन्य।

अजनाला (अमृतसर), जेएनएन। माना जाता है कि पति-पत्नी के रिश्ते स्वर्ग से बनकर आते हैं और लोग इन रिश्तों को निभाने के लिए सात जन्मों की कसम तक खाते हैं। एक साथ जीने-मरने का प्रण भी लेते हैं। ऐसा ही एक मंजर अजनाला तहसील के गांव नंगल सोहल में देखने को मिला। सोमवार दोपहर को 80 वर्षीय वृद्ध भोला सिंह की अचानक मौत हो गई। जैसे ही उनकी पत्नी हरविंदर कौर शिंदो ने उनका शव देखा तो उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। जिंदगी के 60 साल साथ बिताने वाले दंपती के दो बेटियां और दो बेटे हैं। बुजुर्ग दंपती के चारों बच्चे शादीशुदा हैं, लेकिन उनके बुरे हालात में किसी ने उनका साथ नहीं दिया।

भोला सिंह शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। वह करीब तीन साल से बिस्तर पर ही थे। उनके दोनों बेटों ने अलग घर ले लिया था। वृद्ध भोला की बीमारी के चलते उनकी वृद्ध पत्नी ही उनकी देखभाल करती थीं। इस संबंध में थाना रमदास के जांच अधिकारी एएसआइ तलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पुलिस पार्टी को साथ लेकर भोला सिंह के घर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लिया। हरविंदर कौर के भाई गांव मुहार निवासी प्रकाश सिंह के बयान पर इस संबंध में  धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- ये हैं IAS अफसर रामवीर सिंह, मुंह पर सूती कपड़ा, हाथ में दाती लेकर संगरूर के डीसी दे रहे खास संदेश

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू ने बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरूद्वारे में टेका माथा, 2015 में यहीं हुआ था पावन स्वरूप चोरी

chat bot
आपका साथी