अमृतपाल सिंह लूथरा को मिला डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अवार्ड आफ एक्सिलेंस

रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के पब्लिक इमेज चेयरमैन अमृतपाल सिंह लूथरा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अवार्ड आफ एक्सिलेंस का अवार्ड मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:32 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:32 AM (IST)
अमृतपाल सिंह लूथरा को मिला डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अवार्ड आफ एक्सिलेंस
अमृतपाल सिंह लूथरा को मिला डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अवार्ड आफ एक्सिलेंस

जागरण संवाददाता, जालंधर

रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3070 के पब्लिक इमेज चेयरमैन अमृतपाल सिंह लूथरा को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अवार्ड आफ एक्सिलेंस दिया गया है। रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइन के वार्षिक अवार्ड समारोह के दौरान उन्हें उक्त सम्मान दिया गया। क्लब के प्रधान अनिल सलवान की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जिला गवर्नर गुरजीत सिंह सेखों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गुरजीत सिंह सेखों ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। क्लब ने सदस्यों के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य करने के साथ-साथ कई मेगा प्रोजेक्ट करके मिसाल कायम की है। इससे क्लब का नाम पूरे डिस्ट्रिक्ट में रोशन हुआ है। अमृतपाल सिंह लूथरा द्वारा किए गए विशेष कार्यो के चलते उन्हें उक्त सम्मान दिया गया है। इसी तरह डा. गुरबीर सिंह गिल व एडवोकेट अजय पठानिया को अवार्ड आफ एक्सिलेंस, पूर्व प्रधान सौरव नरूला व सचिव डा. अंबुज सूद को अवार्ड आफ आनर के साथ अलंकृत किया। अमृतपाल सिंह लूथरा ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद जरूरतमंदों की सेवा की जाती रही। क्लब सदस्यों ने गायक बिन्नी सिंह के लाइव म्यूजिक का आनंद लिया। इस मौके पर डा. टीएस रंधावा, हरदीप सिंह सिदाना, हरप्रीत सूरी, जतिन दत्ता, गुरिदर सिंह भाटिया, पलविदर सिंह, एसके मिश्रा, राकेश कमल, जतिदरपाल सिंह कालरा, सेवानिवृत्त अजीत पाल, डा. नितिन जैन, आशुतोष कोहली, अमरदीप सिंह रांसी, गुरमुख सिंह, अमनदीप कौर लूथरा, जसविदर कौर, दीपिका सलवान, जतिदर कौर, गीतिका नरूला, डा. नूपुर सूद, शैली सरीन कमल, माधवी दत्ता, जगजीत कौर, विकी पठानिया, जगमीत कौर, जगजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी