अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने टीकाकरण कैंप लगाया

एनजीओ अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से वैक्सीनेशन कैंप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:06 PM (IST)
अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने टीकाकरण कैंप लगाया
अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने टीकाकरण कैंप लगाया

जालंधर : एनजीओ अल्फा महेंद्रू फाउंडेशन ने जिला प्रशासन के सहयोग से कोरोना महामारी को रोकने के लिए गुरु नानकपुरा वेस्ट में टीकाकरण कैंप लगाया।

अध्यक्ष रमेश महेंद्रू ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। कैंप दौरान चेयरमैन राजेश विज ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौके पर डा. बबीता व स्टाफ सदस्यों के अलावा राजेश विज, राकेश शांतिदूत, रमेश महेन्द्रू, जसविन्द्र सिंह धीरज, राजेश सम्मी, सतीश पराशर, सुनील सहदेव, रमेश सहदेव, गुरजीत सिंह, डा. मुकेश वालिया, ललित मेहता, एडवोकेट जयपाल शर्मा, अमित कंडा, भूपिन्द्र कालिया, परमिदर सिंह, अश्वनी बाबा, राकेश महेन्द्रू, जगन्नाथ धीमान, रमन प्रभाकर, अनुशक्ति, प्रदीप छाबड़ा व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी