शारीरिक दूरी के साथ-साथ धार्मिक स्थानों में सैनिटाइजर सप्रे करना भी जरूरी : भारद्वाज

जालंधर शहर के धार्मिक स्थानों में सैनिटाइजर सप्रे करने की मुहिम जारी है। जिसके तहत बुधवार को गुलमोहर सिटी मां बंगलामुखी धाम मंदिर को सैनिटाइज किया गया। श्री कष्ट निवारण मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा की देख-रेख में कमेटी के सेवादारों द्वारा उक्त मुहिम चलाई गई।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:15 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 11:15 AM (IST)
शारीरिक दूरी के साथ-साथ धार्मिक स्थानों में सैनिटाइजर सप्रे करना भी जरूरी : भारद्वाज
गुलमोहर सिटी मां बंगलामुखी धाम मंदिर को सैनिटाइज किया गया।

जालंधर, जेएनएन। श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर, बाजार शेखा की तरफ से शहर के धार्मिक स्थानों में सैनिटाइजर सप्रे करने की मुहिम जारी है। जिसके तहत बुधवार को गुलमोहर सिटी मां बंगलामुखी धाम मंदिर को  सैनिटाइज किया गया। श्री कष्ट निवारण मंदिर के प्रधान रमन अरोड़ा की देख-रेख में कमेटी के सेवादारों द्वारा उक्त मुहिम चलाई गई।

इस दौरान मां बगलामुखी धाम (रजि.) के संचालक नवजीत भारद्वाज ने कहा संस्था के द्वारा धार्मिक स्थानों को सैनिटाइजेशन करने का कार्य उत्तम व सराहनीय योग्य हैं। साथ ही कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए धार्मिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन करना अति-आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 के चलते लोग चेहरे पर मास्क जरूर लगाए और शारीरिक दूरी बनाए। उन्होंने कहा कि इन दिनों मां बगलामुखी हवन यज्ञ के साथ-साथ समूचे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति की कामना भी की जा रही है।

--------------

‘आर्य समाज ने उत्साहपूर्वक रोग निवारण यज्ञ किया’

जालंधर। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के आह्वान पर तीन मई को पंजाब की सभी आर्य समाज से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक रोग निवारण यज्ञ कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कामना की। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कहा कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा ने तीन मई को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस घोषित किया था। सुदर्शन शर्मा ने भी अपने घर में परिवार समेत यज्ञ कर कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए कामना की। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा ने कोरोना महामारी में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति व कोरोना के शीघ्र समाप्त होने की प्रार्थना व कामना की।

chat bot
आपका साथी