लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लेडिज

जालंधर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लेडिज ने पहल की है। इसके तहत भारत विकास परिषद जालंधर समर्पण के सहयोग से शंभु मंदिर बस्ती गुजां मेन बाजार में सिलाई सेंटर की शुरुआत की गई है।

By Edited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 07:00 AM (IST)
लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लेडिज
लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाएगा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लेडिज।

जागरण संवाददाता, जालंधर लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लेडिज ने पहल की है। इसके तहत भारत विकास परिषद जालंधर समर्पण के सहयोग से शंभु मंदिर, बस्ती गुजां मेन बाजार में सिलाई सेंटर की शुरुआत की गई है। क्लब के निरंतर चलने वाले प्रोजेक्ट में ट्रे¨नग लेने वाली लड़कियों व महिलाओं को मान्यता प्राप्त संस्थान से सत्यापित करवाया गया सर्टिफिटेक जारी किया जाएगा। इस संबंध में क्लब की प्रधान भारती महेंद्रू की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विधायक सुशील ¨रकू बतौर मुख्य अतिथि, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमंत शर्मा, इंटरनेशनल चीफ एडिटर क्लब मैगजीन जीएस जज, इंटरनेशनल सचिव नार्थ अनिल कुमार, मंदिर के प्रधान जीडी कुद्रां, रिजन चेयरमैन एनके महेंद्रू व जिला चेयरपर्सन शमां महेंद्रू विशेष रूप से शामिल हुई। सुशील ¨रकू ने संस्था को हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से महिलाओं का आत्मबल भी निश्चित रूप से बढ़ेगा। एनके महेंद्रू ने कहा कि सेंटर में छह माह का कोर्स फ्री करवाया जाएगा। जीएस जज ने कहा कि क्लब की तरफ से गरीब व जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे है। हेमंत शर्मा ने स्कूल के लिए दो सिलाई मशीनें देने की घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ पर¨मदर कौर, श्रेष्ठा मलहोत्रा, संगीता, शकुंतला सिक्का, शशि शर्मा, पूनम, प्रोमिला वलगन, वित्त सचिव गोपाल अरोड़ा, अश्वनी शाही, मुनीश धीर, सुमित कपूर, हरि कृष्ण शास्त्री, आकाश खन्ना, जगदीश अरोड़ा, विशाल कुंद्रा, पंकज मलहोत्रा, अश्विनी भगत, अतुल कुमार, अशोक चड्ढा, हनी वर्मा, सोनू, योगेश मलहोत्रा, सतनाम, वन कुद्रा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी