अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद लड़की को दिया सामान

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की तरफ से सेवा कार्य जारी है। संस्था के संस्थापक व शंभू मंदिर के प्रधान जीडी कुंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान जरूरतमंद परिवार की लड़की को शादी का सामान भेंट किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:29 PM (IST)
अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद लड़की को दिया सामान
अलायंस क्लब समर्पण ने जरूरतमंद लड़की को दिया सामान

जागरण संवाददाता, जालंधर : अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की तरफ से सेवा कार्य जारी है। संस्था के संस्थापक व शंभू मंदिर के प्रधान जीडी कुंद्रा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान जरूरतमंद परिवार की लड़की को शादी का सामान भेंट किया गया। समारोह का आगाज हवन के साथ हुआ। उसमें एली मयंक कुंद्रा मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। संस्था के सचिव हर्षवर्धन शर्मा ने समारोह का संचालन किया। पंडित हरि कृष्ण शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न करवाया।

जीडी कुंद्रा ने कहा कि लड़की की शादी में सहयोग देना सबसे उत्तम कर्म है जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर एससी शर्मा, एमएल गुप्ता, एचआर मल्होत्रा, भूपिदर कालिया, सोमनाथ टांगड़ी, रीजन चेयरमैन एनके महेंद्रु, शमां महेंद्रु, जनक कुंद्रा, एनके ग्रोवर, मनोहर लाल, मनीष धीर, सुमित कपूर, अश्वनी साही व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी