शहर से कूड़े के सभी डंप होंगे खत्म, सेंट्रल हलके से होगी शुरुआत

नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के मेन रोड पर बने सभी डंप खत्म करने की तैयारी में है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:52 PM (IST)
शहर से कूड़े के सभी डंप होंगे खत्म, सेंट्रल हलके से
होगी शुरुआत
शहर से कूड़े के सभी डंप होंगे खत्म, सेंट्रल हलके से होगी शुरुआत

जागरण संवाददाता, जालंधर

नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के मेन रोड पर बने सभी डंप खत्म करने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत सेंट्रल विधानसभा हलके से हो सकती है। विधायक राजिदर बेरी ने जालंधर सेंट्रल हलके के पांच प्रमुख डंपों को खत्म करने या पूरी तरह से कवर करने के लिए कहा है। विधायक बेरी ने मेयर जगदीश राज राजा और कमिश्नर करनेश शर्मा के साथ सभी डंपों का दौरा किया और डंप के कारण लोगों को पैदा हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।

बेरी ने प्लाजा चौक, लाडोवाली रोड, काजी मंडी, रामामंडी फ्लाईओवर और चौगिट्टी के डंप को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ये डंप या तो शहर से बाहर शिफ्ट किए जाएं या इन डंपों को इस तरह कवर किया जाए कि यह लोगों को नजर न आएं। इस पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत काम किया जाएगा। बेरी ने कहा कि इन डंपों के कारण जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं ट्रैफिक में भी परेशानी हो रही है। लोग इसे लेकर नाराज हैं। मेयर जगदीश राजा ने कहा कि शहर के मेन रोड के सभी डंप खत्म करने के लिए नगर निगम प्लान बना रहा है, लेकिन अभी काम आगे नहीं बढ़ रहा। माडल टाउन, नकोदर रोड, ज्योति नगर समेत कई प्रमुख डंप खत्म किए जाने हैं। इन्हें लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी है। डंपों को तभी खत्म किया जा सकेगा, जब नई साइट्स मिलेगी। मेयर ने कहा कि नई साइट न मिलने से परेशानी है। उन्होंने कहा कि पिट्स निर्माण के बाद काफी समस्या हल हो जाएगी। कूड़ा डंपों के बजाय पिट्स में जाएगा। डंपों के दौरे के दौरान एसडीओ डा. श्री कृष्ण, करण दत्ता, जेई संदीप व सेनेटरी इंस्पेक्टर रमनजीत सिंह भी मौजूद रहे। डंपों को खत्म करने या कवर करने की प्लानिग के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के कंसल्टेंट टीम में शामिल आशीष शुक्ला और प्रीतम सिंह को भी से बुलाया गया था। मेयर ने कहा कि कि अगले तीने महीनों में इन डंपों को या तो पूरी तरह से कवर कर दिया जाएगा ई-रिक्शा के जरिए घरों से कूड़ा उठा कर सीधा शहर के बाहर में मेन डंप पर भेजा जाएगा। 100 ई-रिक्शा खरीद का टेंडर आज ओपन होगा

घरों से कूड़ा उठाने के लिए डस्टबिन वाले 100 ई-रिक्शा खरीद का टेंडर आज ओपन किया जाए। यह ई-रिक्शा स्वच्छ भारत मिशन की ग्रांट से खरीदे जाने हैं। नगर निगम ने शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा खरीदने का फैसला किया है। पहले भी करीब 30 ई-रिक्शा चल रहे हैं और इनका रिजल्ट ठीक आया है। ई-रिक्शा से डंप खत्म करने में आसानी होगी। घरों से कूड़ा इकट्ठा करके पिट्स या मेन डंप तक पहुंचाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी