आकाश 40 दिन बाद भी नहीं लगा पुलिस के हाथ

ग्रेटर कैलाश में हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित राजा के दोस्त आकाश को पुलिस 40 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:05 AM (IST)
आकाश 40 दिन बाद भी नहीं लगा पुलिस के हाथ
आकाश 40 दिन बाद भी नहीं लगा पुलिस के हाथ

संवाद सहयोगी, जालंधर

ग्रेटर कैलाश में हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित राजा के दोस्त आकाश की तलाश में जुटी पुलिस टीमें चालीस दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद लेकर भी उसे ढूंढ़ा गया, लेकिन उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस ने आकाश के एक साथी को लुधियाना से राउंडअप किया था। उससे मिले आकाश के पते पर पुलिस ने रेड की थी, लेकिन वो वहां पर भी नहीं मिला। आकाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीरें पंजाब सहित आसपास के राज्यों में कई थानों को भेजी थी। आकाश के परिजनों का मोबाइल भी ट्रेसिग पर लगाया हुआ था, लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगा है। एसीपी सुखजिदर सिंह ने बताया कि आरोपित के कई ठिकाने पुलिस को पता लगे हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगह पर छापेमारी करने के लिए गई हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह है मामला

छह मार्च को ग्रेटर कैलाश में एक निर्माणाधीन इमारत मे दो शव मिलने पर सनसनी फैल गई थी। मृतकों की पहचान छतरपुर, मध्य प्रदेश निवासी रामस्वरूप और कोमल के रूप में हुई थी। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते थे। दो घंटे के भीतर ही पुलिस ने छतरपुर, मध्य प्रदेश के रहने वाले राजा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था, जो रिश्ते में दोनों का भांजा था। राजा ने ही अपने साथी गोरखपुर, यूपी निवासी आकाश के साथ मिल कर दोनों की ईटें और हथौड़े मार कर हत्या की थी। पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। वहीं आकाश के लुधियाना में होने की सूचना मिलने पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए गई थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी