अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया पहुंचे खटकड़कलां, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को खटकड़कलां (नवांशहर) में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में बेशक मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया है मगर उसकी नीति और नीयत में कोई फर्क नहीं है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 12:43 PM (IST)
अकाली दल नेता विक्रम मजीठिया पहुंचे खटकड़कलां, शहीद-ए-आजम भगत सिंह को किया नमन
बिक्रमजीत सिंह मजीठिया शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए ।

संवाद सूत्र, बंगा। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह म्यूजियम खटकड़कलां पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने उनकी और उनके परिवार की कुर्बानियों को जंग-ए-आज़ादी के लिए बड़ी कुर्बानी बताया। मजीठिया ने कहा कि नौजवान भगत सिंह की सोच के पहरेदार हैं और पंजाब के नौजवानों को सीधे शहीद-ए-आजम भगत सिंह की सोच से जोश मिलता है।

कांग्रेस की नीति और नीयत में फर्क नहीं

उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार लोगों के साथ किए गए वादे निभाने में विफल रही है। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में बेशक मुख्यमंत्री का चेहरा बदल दिया है, मगर उसकी नीति और नीयत में कोई फर्क नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मंत्रियों को विभाग न मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस के लोग झूठ और फरेब करके लोगों को अब भी ठगने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में कांग्रेस कुछ नहीं कर सकी है। इसके कारण कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ गया है। कांग्रेस ने फिर से पंजाब में अपनी सरकार को बरकरार रखने के उद्देश्य से सीएम और मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। कांग्रेस के आपसी क्लेश के कारण पंजाब के लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा।

इस मौके पर उनके साथ बंगा से अकाली दल के विधायक डा सुखविंद्र कुमार सुक्खी, बलाचौर से सुनीता चौधरी नवांशहर से परम सिंह खालसा, सुखदीप सिंह, जिला अकाली दल के प्रधान बुद्ध सिंह, मंजीत सिंह बब्बल, रमन कुमार, दीपक, डोगर राम बैंस जीत सिंह भाटिया जसविंदर सिंह मान हिम्मत तेजपाल जतिंदर सिंह मान तथा अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - Punjab Ministers Portfolios : पंजाब में म‍ंत्रियों को विभागों का वितरण, रंधावा को मिला गृह विभाग

यह भी पढ़ें - सवालों में घिरी पंजाब की नई चन्‍नी सरकार, डीजीपी के बाद अब नए एजी की नियुक्ति पर विवाद

chat bot
आपका साथी