सुखबीर बादल ने श्री राम तीर्थ मंदिर में टेका माथा, बोले- सरकार बनी तो महर्षि वाल्मीकि के नाम पर विश्वविद्यालय खोलेंगे

Sukhbir Badal Amritsar Visit अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेका। उन्होंने विशाल सत्संग सभा के दौरान विधानसभा क्षेत्र राजा सांसी के अकाली दल और बसपा के वर्करों को संबोधित किया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:34 PM (IST)
सुखबीर बादल ने श्री राम तीर्थ मंदिर में टेका माथा, बोले- सरकार बनी तो महर्षि वाल्मीकि के नाम पर विश्वविद्यालय खोलेंगे
अमृतसर की श्री राम तीर्थ मंदिर में अकाली दल बसपा वर्करों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल।

जासं, अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को श्री राम तीर्थ मंदिर में माथा टेका। इस मौके पर अकाली दल-बसपा के वर्करों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद उनकी सरकार आने पर राम तीर्थ में क्षेत्र में वाल्मीकि तीर्थ का एक स्थायी ट्रस्ट बनाया जाएगा। सरकार की ओर से वहां के विकास के लिए परमानेंट राशि हर वर्ष अलाट की जाएगी। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक विश्वविद्यालय भी पंजाब में स्थापित किया जाएगा। सुखबीर बादल महार्षि वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में राम तीर्थ में आयोजित एक विशाल सत्संग सभा के दौरान विधानसभा क्षेत्र राजा सांसी के अकाली दल और बसपा के वर्करों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रामतीर्थ का जितना भी विकास हुआ है, वह सारा का सारा अकाली सरकार के कार्यकाल में हुआ है। कांग्रेस की इस सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि उनका गरीब परिवारों के बच्चों को डाक्टर बनाने का संकल्प है, जिसको वे सरकार बनने पर हर हाल में पूरा करेंगे।

मजीठिया बोले- केंद्र राज्य में दखल दे रहा

अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में दखलअंदाजी कर रही है। कांग्रेस के समय पंजाब के पानी को बांट दिया गया। आने वाले समय में हवा भी केंद्र सरकार अपने हाथों में ले लेगी। रैली में अनिल जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान उनका मोबाइल भी गुम हो गया। कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समुदाय के अलग-अलग राजनीतिक और धार्मिक नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने आने वाले समय में अकाली दल-बसपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें - पंजाबियों का गजब विदेश प्रेम, जालंधर में हाईवे किनारे लगाया सिडनी, लंदन और दुबई की दूरी बताता मीलपत्थर

यह भी पढ़ें - Rail Roko Andolan: कल ट्रेन से दिल्ली या जम्मू की ओर जाना मुश्किल, जालंधर में किसान 3 स्थानों पर बाधित करेंगे ट्रैक

chat bot
आपका साथी