DCP के आश्वासन पर डॉक्टरों ने हड़ताल का फैसला लिया वापस Jalandhar News

डीसीपी गुरमीत सिंह ने सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए हर समय दो पुलिस मुलाजिमों की तैनाती करने के आदेश दिए है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 08:30 AM (IST)
DCP के आश्वासन पर डॉक्टरों ने हड़ताल का फैसला लिया वापस Jalandhar News
DCP के आश्वासन पर डॉक्टरों ने हड़ताल का फैसला लिया वापस Jalandhar News

जालंधर, जेएनएन। जुआ लूट मामले में सिविल अस्पताल आए घायलों द्वारा डॉ. राज कुमार बद्धन से किए बुरे व्यवहार पर भड़के डाक्टर बुधवार को शांत हो गए। पुलिस प्रशासन के साथ बैठक के बाद डॉक्टरों ने वीरवार को हड़ताल करने का फैसला वापस ले लिया।

अस्पताल के डॉ. राज कुमार बद्धन ने बताया कि डीसीपी गुरमीत सिंह के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार करने की बात कही। इसके अलावा सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में डॉक्टरों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए हर समय दो पुलिस मुलाजिमों की तैनाती करने के आदेश दिए है। इसके अलावा बड़ा मामला होने पर थाना नंबर चार से भी पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचेंगे। डॉ. बद्धन ने कहा कि मांगे पूरी होने के बाद वीरवार को हड़ताल करने का फैसला वापस ले लिया गया है।

पीसीएमएस डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. हरीश भारद्वाज ने बताया कि निजी अस्पताल ने आरोपितों को छुट्टी दे दी थी। उसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ली है। वहीं अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद एसोसिएशन ने वीरवार को हड़ताल न करने का फैसला किया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी