मानिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने अभिमन्यु को नाखां वाले बाग से किया गिरफ्तार

बीते दिनों थाना भार्गव कैंप इलाके के विला कालोनी में घर पर हुई फायरिग के मामले में पुलिस ने हिमाचल के सोलन से मुख्य आरोपित मानिक बब्बर को गिरफ्तार कर उसका पांच दिन का रिमांड हासिल किया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 02:13 AM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 02:13 AM (IST)
मानिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने अभिमन्यु को नाखां वाले बाग से किया गिरफ्तार
मानिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने अभिमन्यु को नाखां वाले बाग से किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर : बीते दिनों थाना भार्गव कैंप इलाके के विला कालोनी में घर पर हुई फायरिग के मामले में पुलिस ने हिमाचल के सोलन से मुख्य आरोपित मानिक बब्बर को गिरफ्तार कर उसका पांच दिन का रिमांड हासिल किया था। मानिक से पूछताछ से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल दूसरे आरोपित अभिमन्यु को नाखां वाले बाग के नजदीक गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। वहीं अभिमन्यु के कब्जे से एक 7.62 बोर की इटेलियन पिस्टल भी बरामद की है। अभिमन्यु और मानिक से पूछताछ कर पुलिस इस बात की भी जानकारी हासिल कर रही है कि आरोपित ये हथियार कहां से लाए थे जिसके बाद हथियार सप्लायरों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।

डीएसपी मुराद जसवीर सिंह गिल ने बताया कि घटना के बाद दो अलग-अलग टीमों का गठन कर एक टीम को हिमाचल मानिक की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था तो वहीं दूसरी टीम मामले में शामिल दूसरे आरोपित अभिमन्यु की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। हिमाचल के सोलन से बीते बुधवार मानिक को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर अभिमन्यु को नाखां वाले बाग से गिरफ्तार कर लिया।

छेड़छाड़ के मामले में दो साल कैद की सजा

जालंधर : जज रजनीश गर्ग की अदालत में छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को दो साल कैद की सजा सुनाई है। मेन बाजार बस्ती गुजां में रहने वाले यशपाल के खिलाफ 22-5-19 को थाना बस्ती बावा खेल में छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया था। अदालत में आरोप साबित होने यशपाल को दो साल कैद के साथ साथ दस हजार रुपये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर उसे दो महीने अतिरिक्त कैद की सजा भी सुनाई गई है।

chat bot
आपका साथी