नईम खान बने आल इंडिया लॉयर काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के सचिव

एडवोकेट नईम खान को आल इंडिया लॉयर (वकील) काउंसिल पंजाब हरियाणा व चंडीगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:18 PM (IST)
नईम खान बने आल इंडिया लॉयर काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के सचिव
नईम खान बने आल इंडिया लॉयर काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के सचिव

जागरण संवाददाता, जालंधर : एडवोकेट नईम खान को आल इंडिया लॉयर (वकील) काउंसिल पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया है। आल इंडिया लॉयर काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ एडवोकेट सरफुद्दीन व आरएस बैंस की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में संपन्न हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े एडवोकेट नईम खान को जरूरतमंदों को कानूनी सेवाएं देने व संविधान की रक्षा के लिए किए जा कार्यों के चलते उन्हें उक्त जिम्मेदारी दी गई है।

नईम खान ने कहा कि संस्था के बैनर तले पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में धक्केशाही का शिकार हो रहे लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। संस्था के राष्ट्रीय प्रधान सेवानिवृत जस्टिस रविदर सिंह व महासचिव वरिष्ठ एडवोकेट सरफुद्दीन साहब ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी