एडीसी ने कई विभागों में किया औचक निरीक्षण
एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस ने शुक्रवार को प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के आफिसों में जाकर औचक निरीक्षण किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर
एडीसी जनरल अमरजीत सिंह बैंस ने शुक्रवार को प्रशासकीय कांप्लेक्स में विभिन्न विभागों के आफिसों में जाकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागों के प्रमुखों से कामकाज का जायजा लिया।
जांच की शुरुआत एडीसी ने उपमंडल मैजिस्ट्रेट-दो के आफिस से की। यहां पर उन्होंने अधिकारियों को रिकार्ड सही ढंग से मेनटेन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तमाम कागजात कंप्यूटरीकृत किए जाने चाहिए। इसके साथ ही पेंडेंसी को प्राथमिकता के आधार पर खत्म करने को भी कहा गया। इसके उपरांत उन्होंने लाइसेंस शाखा का दौरा किया। वहां पर हथियारों के लाइसेंस संबंधी रिकार्ड की जांच की गई। इसी क्रम में जिला विकास तथा पंचायत अधिकारी, चुनाव कार्यालय, डीआरए व पीजीए ब्रांच के आफिस की भी जांच की गई। एडीसी ने लोगों को बेहतर सेवाएं देने का आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों के काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।