छह महीने बीते, आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट अभी भी गुम; अधिकारियों के पास भी नहीं कोई जानकारी

मार्च महीने में फ्लाइट बंद होने के बाद मात्र दो बार ही फ्लाइट संचालित हो सकी है। इन दोनों ही फ्लाइट में एक बार 18 एवं एक बार 34 के लगभग यात्रियों ने सफर किया था। उसके बाद फ्लाइट को दोबारा संचालित नहीं किया जा सका।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 01:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 01:17 PM (IST)
छह महीने बीते, आदमपुर-दिल्ली फ्लाइट अभी भी गुम; अधिकारियों के पास भी नहीं कोई जानकारी
अटकलें लगाई जा रही हैं कि शायद अक्टूबर माह से फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।

जालंधर, [मनुपाल शर्मा]। छह महीने बीत चुके हैं और अभी तक भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ हवाई संपर्क शुरू नहीं हो पाया है। आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट मार्च महीने से ही बंद पड़ी हुई है। हालांकि पंजाब के अमृतसर एवं मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें भी संचालित की जा रही हैं। आदमपुर-दिल्ली सेक्टर में निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट की तरफ से फ्लाइट संचालित की जाती है, जो फिलहाल न मालूम कारणों के चलते शुरू नहीं हो पा रही है।

मार्च महीने में फ्लाइट बंद होने के बाद मात्र दो बार ही फ्लाइट संचालित हो सकी है। इन दोनों ही फ्लाइट में एक बार 18 एवं एक बार 34 के लगभग यात्रियों ने सफर किया था। उसके बाद फ्लाइट को दोबारा संचालित नहीं किया जा सका। हालांकि इस दौरान स्पाइसजेट एयरलाइन की तरफ से आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा कर दी गई और बुकिंग भी शुरू कर ली गई। बावजूद इसके आदमपुर-जयपुर सेक्टर की फ्लाइट का उद्घाटन भी नहीं हो सका। फिलहाल स्पाइसजेट एयरलाइन अथवा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कि स्थानीय अधिकारियों के पास भी फ्लाइट शुरू होने की कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है। अब अटकलें लगाई जा रही है कि शायद अक्टूबर माह से फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू किया जा सकता है।

फ्लाइट संचालन की पक्की जानकारी न होने के चलते अब दोआबा के चार जिलों (जालंधर होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला) एवं पड़ोसी हिमाचल प्रदेश के सीमांत जिलों के लोग फिलहाल फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने का विकल्प मान ही नहीं रहे हैं और निजी वाहनों से ही दिल्ली पहुंचने को अधिमान दे रहे हैं। हालांकि क्षेत्र के ही कुछ लोग अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट बुक करवा रहे हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी