अबोहर में नहर से मां व तीन साल के बेटे का शव मिलने से हड़कंप, कटे थे बच्चे के दोनों हाथ

संदीप कुमार ने सूचना दी कि खुइयां सरवर से पंजकोसी जाने वाली नहर के बीच करीब एक 3 साल के लड़के का शव उतरा रहा है जिसकी दोनों बाहें शरीर के साथ नहीं है संभावित इसे कुत्ते इत्यादि जानवर खा गए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 04:05 PM (IST)
अबोहर में नहर से मां व तीन साल के बेटे का शव मिलने से हड़कंप, कटे थे बच्चे के दोनों हाथ
मां और बेटे के शव दो अलग-अलग गांवों से मिले हैं।

संस, अबोहर। रविवार को गांव कुंडल से लापता हुई एक महिला और उसके तीन साल के मासूम बेटे के शव दो अलग अलग गांवों से नहर में बहते हुए मिले हैं। उन्हें पुलिस ने नारायण सेवा समिति सदस्यों के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। जहां पहुंचें मृतकों के परिजनों ने बच्चे और महिला के शव की पहचान की।

नर सेवा नारायण सेवा अध्यक्ष राजू चराया को तेलूपुरा से संदीप कुमार ने सूचना दी कि खुइयां सरवर से पंजकोसी जाने वाली नहर के बीच करीब एक 3 साल के लड़के का शव उतरा रहा है, जिसकी दोनों बाहें शरीर के साथ नहीं है, संभावित इसे कुत्ते इत्यादि जानवर खा गए हैं। इसके बाद खुइयां सरवर पुलिस के एएसआइ रेशम सिंह मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। इससे थोड़ी ही देर बाद गांव कोयलखेड़ा में नहर में एक महिला शव उतराता हुआ मिला, जिसे खुईखेड़ा पुलिस ने नर सेवा समिति के सदस्यों से बाहर निकलवाया।

इधर, जब थाना सदर, खुईखेड़ा व खुइया सरवर पुलिस अधिकारियों ने आपस में तालमेल किया तो सदर पुलिस ने बताया कि गांव कुंडल निवासी बलविंदर सिंह ने अपनी पत्नी शोभा व तीन साल के बच्चे अवि के लापता होने की रपट दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने बलविंदर सिंह को इस बारे सूचित किया। बलविंदर व उसकी मां अस्पताल पहुंचे और बच्चे की पहचान अपने बेटे अवि के रूप में की। महिला की पहचानन अपनी पत्नी शोभा के तौर पर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर मृतका के भाई अमन सिंह निवासी सेतिया कालोनी (श्रीगंगानगर) ने बताया कि उसकी बहन की शादी करीब तीन साल पहले गांव कुंडल के बलविंदर सिंह से हुई थी। बहन को उसके ससुराल वाले तंग करते थे, जिस कारण वह शादी के कुछ समय बाद ही मायके आकर रहने लगी। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुईं। करीब 4 महीने पहले बहन दोबारा ससुराल गई थी। उसका आरोप है कि उसे तंग परेशान किया जाता था। बहन रविवार से लापता थी लेकिन उन्हें सोमवार को रिश्तेदारों से इसका पता चला। बलविंदर सिंह ने उन्हें नहीं बताया। बहन ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इस बात की जांच पुलिस को करनी है लेकिन इसके लिए जिम्मेवार उसके ससुराल वाले हैं। उनके खिलाफ बनती कारवाई की जानी चाहिए ।

chat bot
आपका साथी