जालंधर सेंट्रल में हुई आप की बैठक, बुद्धिजीवी वर्ग ने डा. संजीव को सहयोग का दिया आश्वासन
विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आप के सम्भावित उम्मीदवार एवं आप पंजाब डॉक्टर विंग के सह अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारियों व बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है।
जालंधर, जेएनएन। विधानसभा हलका जालंधर सेंट्रल से आप के पंजाब डॉक्टर विंग के सह अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारियों व बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने में सफलता प्राप्त की है। जालंधर सेंट्रल के वार्ड-15 के रंजीत नगर क्षेत्र में आयोजित बैठक में कई बुद्धिजीवियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भाग लिया और डॉ. संजीव शर्मा को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया l डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि पंजाब में राजनीतिक परिवर्तन की अत्यंत आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के लोगों ने कांग्रेस व अकाली-भाजपा को शासन के लिए भरपूर समय देकर देख लिया है। लोगों को निराशा ही हाथ लगी है।
डॉ. शर्मा ने कहा की सेवानिवृत्त अधिकारी, शिक्षक, नौकरशाह व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग समाज के विचार निर्माता हैं और उन्हें इन साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस शासन के खराब प्रदर्शन सहित अलग-अलग सरकारों के शासन की विफलताओं की गहरी जानकारी है। वे इस जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर बीएम बेदी, भूपिंदर सिंह, मंजीत सिंह रिटायर्ड डीएसपी, मोहन सिंह, हरीश वर्मा, सेवा सिंह, आरएस भट्टी, अजीत बैंस, बलविंदर बेगोवाल व जागीर कौर सहित हल्के के गणमान्य उपस्थित थे l पार्टी के ब्लाक प्रधान मनजीत सिंह व तेजपाल सिंह, वार्ड अध्यक्ष बलजीत परमार, सुभाष प्रभाकर, गुरप्रीत कौर, संजय गिल, राजेश दत्ता, केके शर्मा व परितोष आदि ने भी उपस्थिति का धन्यवाद किया।