जालंधर में AAP की भूख हड़ताल खत्म, स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर डीसी आफिस के सामने बैठे थे कार्यकर्ता

जालंधर में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को रोल नंबर न दिए जाने के विरोध में आप की भूख हड़ताल शनिवार को खत्म कर दी गई है। महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर ने कहा कि स्कालरशिप घोटाले में आप की बड़ी जीत हुई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 03:44 PM (IST)
जालंधर में AAP की भूख हड़ताल खत्म, स्कॉलरशिप घोटाले को लेकर डीसी आफिस के सामने बैठे थे कार्यकर्ता
जालंधर में आप की भूख हड़ताल पांचवें दिन खत्म।

जालंधर, जेएनएन। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को रोल नंबर न दिए जाने के विरोध में बीते पांच दिन से जारी आम आदमी पार्टी की भूख हड़ताल शनिवार को खत्म कर दी गई है। भूख हड़ताल डीसी ऑफिस के समक्ष की जा रही थी। आम आदमी पार्टी के महिला विंग की अध्यक्ष राजविंदर कौर एवं जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह सोढ़ी ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में आप की बड़ी जीत हुई है और इस मसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आप के वॉलिंटियर्स की तरफ से जारी भूख हड़ताल की वजह से सरकार के ऊपर दबाव बना तथा सरकार की तरफ से पैसे जारी करने का फैसला लिया गया।

आम आदमी पार्टी एससी बैंक के प्रधान जलालपुरी एवं उप प्रधान बलवंत सिंह भाटिया ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने भ्रष्टाचारी कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को भी जल्द से जल्द बर्खास्त करें, जिसके ऊपर स्कॉलरशिप के 64 करोड़ का गबन करने का आरोप है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने धर्मसोत को बर्खास्त नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उप प्रधान पंजाब डॉक्टर शिव दयाल माली, दर्शन लाल भगत एवं डॉ. विंग के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार ने 40 फीसद पैसे देने का फैसला किया है। इस राशि से जारी करने से यह साबित हुआ है कि सरकार अब तक झूठ बोल रही थी कि मात्र केंद्र का पैसा ही बकाया है। उन्होंने मांग की कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप को ब्याज सहित जारी किया जाए।

प्रिंसिपल प्रेम कुमार जिला अध्यक्ष के अध्यक्ष एवं जिला उपप्रधान हरचरण सिंह संधू ने कहा कि आम आदमी पार्टी भविष्य में भच सरकार की गलत नीतियों के ऊपर पैनी नजर बनाए रखेगी। इस मौके पर जिला सचिव सुभाष शर्मा, सीमा वडाला, सुख संधू, रमन वार्ड नंबर 43, कौशल शर्मा, निशा, जावेद खान, अमृत पाल, गुरप्रीत, जीत लाल भट्टी, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह, बरकत राम, पवन खोसला, मुख्त्यार सिंह, लखबीर लक्खा, अब्दुल, रतन सिंह, जोगिंदर पाल, नरेश शर्मा, पुनीत वर्मा, संतोख सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी