एक महीने पहले ही रच ली थी विजय सिक्का से लूट की साजिश

सिक्का अस्पताल की मालकिन विजय सिक्का से 15 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने की साजिश एक महीना पहले ही रची जा चुकी थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 01:12 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 01:12 AM (IST)
एक महीने पहले ही रच ली थी विजय सिक्का से लूट की साजिश
एक महीने पहले ही रच ली थी विजय सिक्का से लूट की साजिश

संवाद सहयोगी, जालंधर : शहीद ऊधम सिंह नगर में सिक्का अस्पताल की मालकिन विजय सिक्का से 15 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम देने की साजिश एक महीना पहले ही रची जा चुकी थी। सभी आरोपित रोहित के संपर्क में थे। रोहित को यह पता था कि विजय सिक्का रोजाना बड़ी रकम लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए निकलती है। उसने आरोपित चंद्रशेखर और कपिलेश्वर को साथ मिलाया और एक महीना पहले ही लूट की साजिश रच दी। इसके बाद सभी रेकी करने लगे और रोजाना उसके आने जाने के रास्ते पर नजर रखी। इसके बाद मौका देख कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। चंद्रशेखर और कपिलेश्वर कुछ पैसे जालंधर में छिपा गए थे और बाकी पैसे साथ ले गए थे। रोहित को अभी कुछ नहीं मिला था जिसके चलते वो उनके संपर्क में था। पुलिस रोहित तक पहुंची जिसकी भनक बिहार भागे आरोपितों को नहीं लगी। इसी का फायदा पुलिस ने उठाया और रोहित को उनके साथ संपर्क बनाए रखने के लिए कहा जिसके बाद उनकी टावर लोकेशन से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। मंगलवार देर रात तक पुलिस आरोपितों के साथ जालंधर पहुंच सकती है और बुधवार को दोनों को आधिकारिक गिरफ्तारी दिखा सकती है।

--------------

छेड़खानी करने वाले को तीन साल कैद

जज रजनीश गर्ग की अदालत में छेड़खानी के आरोपित को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। तेजिदर पाल सिंह के खिलाफ 28 सितंबर 2019 को थाना कैंट में मामला दर्ज हुआ था। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दो महीने अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई है।

chat bot
आपका साथी