गुपचुप की शादी, युवती के पिता ने विरोध किया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

महेंद्रू मोहल्ला से सटे चरणजीतपुरा में रहने वाले प्रवीण कैंडल दुकान के मालिक राजा के बेटे सलिल महेंद्रू ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 01:41 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 09:15 AM (IST)
गुपचुप की शादी, युवती के पिता ने विरोध किया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
गुपचुप की शादी, युवती के पिता ने विरोध किया तो युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

जालंधर, जेएनएन। महेंद्रू मोहल्ला से सटे चरणजीतपुरा में रहने वाले प्रवीण कैंडल दुकान के मालिक राजा के बेटे सलिल महेंद्रू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस की जांच में सामने आया कि सलिल महेंद्रू एक लड़की से प्यार करता था। उससे शादी कर ली लेकिन न तो उसके परिजनों को पता था और न ही लड़की के परिजनों को।

कुछ देर बाद सलिल ने अपने पिता राजा को सारी बात बताई तो वह लड़की के घर पर बात करने के लिए गए। जब लड़की के पिता को इस बारे में पता चला तो वो शादी के खिलाफ हो गया और लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुआ। उसने लड़की की शादी किसी दूसरी जगह पर तय कर दी तो इसका पता चलने पर सलिल परेशान रहने लगा। वीरवार शाम को उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।

शाम को जब उसके परिजन कमरे में गए तो देखा कि शव फंदे से लटक रहा है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। थाना दो के प्रभारी ज¨तदर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों को बुलाया गया है। वहीं शुक्रवार को लड़के के परिजनों के बयान लिए जाएंगे और जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

आस्ट्रेलिया चली गई थी लड़की, सलिल को कर दिया था ब्लॉक

सलिल ने जिस लड़की से शादी की थी, वो कुछ समय बाद ही आस्ट्रेलिया चली गई थी। जब सलिल के पिता ने लड़की के पिता को सारी बात बताई तो उन्होंने शादी को मानने से इंकार कर दिया। लड़की ने भी घरवालों के दबाव में आकर सलिल को ब्लॉक कर दिया। इसी वजह से सलिल काफी परेशान रहने लगा। थाना दो के प्रभारी जतिंदर ने बताया कि मामले में पहले दोनों परिवारों से बातचीत की जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी