धर्म परिवर्तन करवाने वाले पादरी पर मामला दर्ज किया जाए : कमेटी

सिख तालमेल कमेटी ने धर्म परिर्वन करने वाले पादरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:21 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:21 AM (IST)
धर्म परिवर्तन करवाने वाले पादरी पर मामला दर्ज किया जाए : कमेटी
धर्म परिवर्तन करवाने वाले पादरी पर मामला दर्ज किया जाए : कमेटी

जागरण संवाददाता, जालंधर

महाराष्ट्र से एक 17 वर्षीय कैंसर पीड़ित लड़की को ठीक करने के नाम पर ताजपुर इलाके की एक चर्च के संचालक द्वारा पहले उसका धर्म परिवर्तन व फिर वसूली करने की घटना की सिख तालमेल कमेटी ने कड़ी निदा की है। इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान कमेटी के प्रमुख तेजिदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू, परमिंदर सिंह दशमेश नगर, सतपाल सिंह सिद्दकी व हरजोत सिंह लक्की ने कहा कि पंजाब में लोगों को गुमराह करके तेजी के साथ धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। इससे पंजाब के हालात खराब करने की कोशिश भी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि गरीब हिदू, सिख व एससीबीसी परिवारों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी इस तरह की हरकत की जा रही है तो इसकी सूचना सिख तालमेल कमेटी को दी जा सकती है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मामले को लेकर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों को शिकायत देकर पादरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई है। इस मौके पर उनके साथ हरप्रीत सिंह रोबिन, गुरजीत सिंह सतनामियां, प्रभजोत सिंह खालसा, हरपाल सिंह पाली चड्ढा, गुरविंदर सिंह नागी, गुरविंदर सिंह सिद्धू, सन्नी ओबराय, अमनदीप सिंह बग्गा, गुरदीप सिंह लक्की, मनमिंदर सिंह भाटिया, जतिंदरपाल सिंह मझैल, बलदेव सिंह गतका मास्टर, विक्की खालसा, सन्नी राठौर, जतिंदर सिंह कोहली, बलजीत सिंह शैंटी व सर्बजीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी