कालेज स्पो‌र्ट्स विग के लिए 917 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

पंजाब खेल विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 सेशन के लिए स्पो‌र्ट्स विग कालेज के ट्रायल मंगलवार को विभिन्न कालेजों के खेल मैदान में लिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:34 PM (IST)
कालेज स्पो‌र्ट्स विग के लिए 917 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल
कालेज स्पो‌र्ट्स विग के लिए 917 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल

जागरण संवाददाता, जालंधर : पंजाब खेल विभाग की ओर से वर्ष 2021-22 सेशन के लिए स्पो‌र्ट्स विग कालेज के ट्रायल मंगलवार को विभिन्न कालेजों के खेल मैदान में लिए गए। खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी। सुरजीत हाकी महिला एकेडमी के ट्रायल ओलंपियन राजिदर सिंह की देखरेख में हुए। ट्रायल का जायजा लेने के लिए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह पहुंचे। कुल 917 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए जिसमें 426 लड़के व 491 लड़कियों ने विभिन्न खेलों के ट्रायल दिए। एथलेटिक्स में 62 लड़कों, 32 लड़कियों, बाक्सिंग में 25 लड़कों, 22 लड़कियों, बास्केटबाल में 40 लड़के, 30 लड़कियों, बैडमिटन में 13 लड़कों, सात लड़कियों, फुटबाल में पचास लड़कियों, जिमनास्टिक में 14 लड़को, 15 लड़कियों, हैंडबाल में 38 लड़कों, 43 लड़कियों, जूडो में तीन लड़कों, 20 लड़कियों, कबड्डी में 14 लड़कों व 22 लड़कियों, खो-खो में 14 लड़को, 24 लड़कियों, लान टेनिस में छह लड़कों, दो लड़कियों, तैराकी में 12 लड़कों, 3 लड़कियों, टेबल टेनिस में तीन लड़कों, एक लड़की, वालीबाल में 90 लड़कों, 30 लड़कियों, वेटलिफ्टिंग में 18 लड़कों, 19 लड़कियों, कुश्ती में 28 लड़कों, 18 लड़कियों, हाकी में 46 लड़कों, सुरजीत हाकी एकेडमी के लिए 175 लड़कियों ने ट्रायल दिए। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को 200 रुपये व डे स्कालर को 100 रुपये प्रतिदिन खुराक दी जाएगी। विभाग की ओर से कालेज व यूनिवर्सिटी कैंपस को स्पो‌र्ट्स विग की सीटें अलाट की जाएगी।

chat bot
आपका साथी