कोरोना की जंग में जान गंवाने वाले DSP वरिंदरपाल की पत्नी को सौंपा गया 50 लाख का चेक

शाहकोट के डीएसपी रहे वरिंदर पाल सिंह की पत्नी को वीरवार को 50 लाख का एक्सग्रेशिया ब्रांड का चेक सौंपा गया। वरिंदरपाल सिंह का बीती 14 मार्च को लुधियाना के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 1 महीने से ज्यादा के वक्त तक अस्पताल में रहे थे

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:16 PM (IST)
कोरोना की जंग में जान गंवाने वाले DSP वरिंदरपाल की पत्नी को सौंपा गया 50 लाख का चेक
डीएसपी वरिंदर पाल सिंह की फाइल फोटो।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना की जंग में जान गंवाने वाले जालंधर में तैनात शाहकोट के डीएसपी रहे वरिंदर पाल सिंह की पत्नी को वीरवार को 50 लाख का एक्सग्रेशिया ब्रांड का चेक सौंपा गया। इस दौरान जालंधर ग्रामीण पुलिस के नवागत एसएसपी नवीन सिंगला ने कहा कि इस महामारी से पूरा विश्व परेशान है और इस महामारी के खिलाफ चलाई जा रही जंग में फ्रंटलाइन वर्करों के साथ साथ पुलिसकर्मी भी फील्ड में अपनी जान पर खेलकर ड्यूटी निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी लोगों को कोरोना से बचाने के साथ-साथ खुद को भी इस महामारी की चपेट में आने से बचाना है। इसके लिए कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में और सावधानी बरतने के बाद भी कई पुलिसकर्मी इस महामारी की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे कर्मचारियों के निधन के बाद पंजाब सरकार ने उन्हें 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है। पुलिस कर्मियों के लिए एक सराहनीय पहल है जिसमें कर्मचारियों के निधन के बाद उनके कानूनी वारिस पंजाब सरकार की तरफ से यह व्यक्ति मदद दी जा रही है।

14 मार्च को लुधियाना के एक अस्पताल में हुआ था वरिंदरपाल सिंह का निधन

दरअसल जालंधर के शाहकोट में बतौर डीएसपी तैनात रहे वरिंदरपाल सिंह का बीती 14 मार्च को लुधियाना के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वरिंदर पाल सिंह 1 महीने से ज्यादा के वक्त तक अस्पताल में रहे थे और इलाज के दौरान 14 मार्च को उनका निधन हो गया था। इसके बाद दिवंगत डीएसपी की पत्नी को 50 लाख का चेक सौंपा गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी