जालंधर में आंबेडकर जयंती पर करवाई 50 किमी साइक्लोथॉन, अजय निर्मलकर ने हासिल किया पहला स्थान

डा. भीम राव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 30वीं वाहिनी भातिसी पुलिसबल सरायखास जालंधर में फिट इंडिया व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत 50 किलोमीटर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथोन में अजय निर्मलकर ने दो घंटे 23 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 03:43 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 03:43 PM (IST)
जालंधर में आंबेडकर जयंती पर करवाई 50 किमी साइक्लोथॉन, अजय निर्मलकर ने हासिल किया पहला स्थान
अजय निर्मलकर ने दो घंटे 23 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

जालंधर, जेएनएन। गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डा. भीम राव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में 30वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सरायखास जालंधर में फिट इंडिया व ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत 50 किलोमीटर साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राकेश कुमार, सेनानी 30वीं वाहिनी द्वारा की गई। यह साइक्लोथॉन आईटीबीपी सरायखास कैंप से करतारपुर, कालवां, भतीजा गांवों से होते हुए रंधावा, बल्लां, किशनगढ़ व वापस 30वीं वाहिनी कैंप सरायखास पहुंचकर संपन्न हुई।

इसमें आइटीबीपी के 50 पदाधिकारियों ने 50 किलोमीटर साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस साइक्लोथोन में अजय निर्मलकर ने दो घंटे 23 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। मनीष कुमार ने दूसरा और देवेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला पदाधिकरी लैब टेक्नीशियन मीनाक्षी ने भी 50 किलोमीटर के इस साइक्लोथोन में हिस्सा लिया।

सेनानी 30वीं वहिनी के द्वारा साइक्लोथॉन के सफल आयोजन के उपरांत सभी 50 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राकेश कुमार सेनानी 30वीं वहिनी के साथ अजय निर्मलकर, सुनील कुमार, उपसेनानी चमन लाल, डा. सूबे सिंह, सूबेदार मेजर गुरपवित्र सिंह, निरिक्षक बिपिन सिंह, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार ने हिस्सा लिया।

कैंटबोर्ड दफ्तर में दी बाबा साहब को श्रद्धांजलि

जालंधर कैंट। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती कैंटोनमेंट बोर्ड दफ्तर में मनाई गई। कैंटबोर्ड स्वीपर यूनियन ने कैंटबोर्ड के सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश अटवाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। यूनियन के प्रधान राजेश बरूट, महासचिव मुनीश टीपू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष संजय, कोषाध्यक्ष विशु कनोजिया, लक्की बैंस ने बाबा साहेब के सिद्धांतों और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सौरव, शाम, बिल्ला, अमित, अभिमन्यु, सोनू व कैंटबोर्ड के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी