सेवानिवृत पर 42 रेल कर्मियों को मिला 11 करोड़ का भुगतान

फिरोजपुर मंडल में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मई-2021 में सेवानिवृत हुए सभी रेल कर्मियों से मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बुधवार को उनके समापन देय भुगतान के संबंध में बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:12 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:12 AM (IST)
सेवानिवृत पर 42 रेल कर्मियों को मिला 11 करोड़ का भुगतान
सेवानिवृत पर 42 रेल कर्मियों को मिला 11 करोड़ का भुगतान

जागरण संवाददाता, जालंधर : फिरोजपुर मंडल में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मई-2021 में सेवानिवृत हुए सभी रेल कर्मियों से मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बुधवार को उनके समापन देय भुगतान के संबंध में बातचीत की। सेवानिवृत रेल कर्मियों को जम्मू तवी, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना तथा फिरोजपुर में मुख्य हित निरीक्षक के कार्यालय में बुलाया गया था। मई में 42 रेल कर्मियों को लगभग 11 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान किया गया।

इस वीडियो कांफ्रेंस में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक ठाकुर, मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर, मंडल वित्त प्रबंधक जय भगवान ने हिस्सा लिया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि कांफ्रेंस को शुरू करने का मकसद सेवानिवृत रेलकर्मियों के भुगतान संबंधी लगभग सभी समस्याओं का हल करना था।

chat bot
आपका साथी