40 बसों व 500 कारों सहित आलौकिक यात्रा पहुंचेगी सुल्तानपुर लोधी

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशाल नगर कीर्तन के रूप में अलौकिक यात्रा रविवार को जालंधर से सुल्तानपुर लोधी जाएगी।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 08:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 05:09 PM (IST)
40 बसों व 500 कारों सहित आलौकिक यात्रा पहुंचेगी सुल्तानपुर लोधी
40 बसों व 500 कारों सहित आलौकिक यात्रा पहुंचेगी सुल्तानपुर लोधी

जागरण संवाददाता, जालंधर। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित विशाल नगर कीर्तन के रूप में आलौकिक यात्रा रविवार को जालंधर से सुल्तानपुर लोधी जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को गुरमुख सेवक दल के प्रधान दलजीत सिंह बेदी ने पंजाब प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का जालंधर, कपूरथला व सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न संस्थाएं नगर का कीर्तन भव्य स्वागत करेंगी। कपूरथला और सुल्तानपुर में जिला प्रशासन की ओर से गार्ड आफ आर्नर देने के इंतजाम किए गए है। रविवार को सुबह 8 बजे गुरुद्वारा साहिब मोहल्ला गोबिंदगढ़ से यात्रा शुरू होगी।

इसके बाद सेंट्रल टाउन से होते हुए मिलाप चौक, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर, पटेल चौक, कपूरथला चौक, बस्ती बावा खेल, मंड, खेजोवाल, वडाला कलां, कपूरथला, स्टेट गुरुद्वारा, रेल कोच फैक्ट्री से होते हुए सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा में संगत के लिए 40 बसों व 500 कारों का इंतजाम किए गए है। संगत को संबंधित गुरुद्वारा साहिब में बस सेवा की संपूर्ण जानकारी दी गई है। यात्रा में सूमह संत समाज, सिंह सभाएं, श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटियां, स्त्री सत्संग सभाएं, सेवा सोसायटियां धार्मिंक जत्थेबंदियां तथा श्री गुरु नानक नाम सेवा संगत भाग लेगी। इस मौके पर प्रीतम सिंह, बलविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, महिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और हरविंदर सिंह के अलावा संस्था के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी