Jalandhar Smart City Project: जालंधर स्मार्ट सिटी के चार टेंडर अलाट, खरीदी जाएंगी जेटिंग मशीनें

जालंधर स्मार्ट सिटी के चार प्रोजेक्ट क्लियर हो गए हैं। इनमें कंस्ट्रक्शन एंड डेकोरेशन वेस्ट प्लांट अर्बन स्टेट की मेन सड़क सीवरेज सफाई के लिए जे¨टग मशीनें और गुरु नानक देव लाइब्रेरी के डिजिटलाइजेशन का प्रोजेक्ट शामिल है।

By Edited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:47 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:47 AM (IST)
Jalandhar Smart City Project: जालंधर स्मार्ट सिटी के चार टेंडर अलाट, खरीदी जाएंगी जेटिंग मशीनें
वरियाणा डंप पर कूड़ा खत्म करने के प्रोजेक्ट के तहत बायोमाइनिंग टेंडर की प्री-बिड में आठ कंपनियां शामिल हुई हैं।

जालंधर, जेएनएन। स्मार्ट सिटी के चार प्रोजेक्ट क्लियर हो गए हैं। इनमें कंस्ट्रक्शन एंड डेकोरेशन वेस्ट प्लांट, अर्बन स्टेट की मेन सड़क, सीवरेज सफाई के लिए जे¨टग मशीनें और गुरु नानक देव लाइब्रेरी के डिजिटलाइजेशन का प्रोजेक्ट शामिल है। इन सभी का काम ठेकेदारों को अलाट कर दिया गया है। जल्द ही जमीनी तौर पर काम शुरू हो जाएगा। जे¨टग मशीनों की खरीद से सीवरेज सिस्टम में सुधार होगा। इन सभी कामों को शुरू करवाने के लिए ठेकेदारों को लेटर दे दिया गया है। यही नहीं वरियाणा डंप पर कूड़ा खत्म करने के प्रोजेक्ट के तहत बायोमाइ¨नग टेंडर की प्री-बिड में आठ कंपनियां शामिल हुई हैं।

डंप का कूड़ा खत्म करने का प्रोजेक्ट भी एक महीने में शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट पर 41 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। इस प्रोजेक्ट से वरियाणा डंप पर जमा करीब आठ लाख क्यूबिक टन कूड़ा खत्म किया जाना है, लेकिन इस काम को लेकर विवाद भी बना हुआ है। पार्षद जगदीश समराए को टेंडर की राशि पर एतराज है। वह इसे लागत से डबल बता रहे हैं।

ऐप के जरिए लाइब्रेरी से जुड़ सकेंगे

गुरु नानक देव लाइब्रेरी को आनलाइन किया जाएगा। इसका टेंडर 1.01 करोड़ में दिया गया है। लाइब्रेरी से आनलाइन जुड़ने के लिए ऐप भी बनाई जाएगी। पढ़ने के शौकीन इस ऐप के जरिए गुरु नानक देव लाइब्रेरी में मौजूद आनलाइन लिटरेचर को पढ़ सकेंगे। गदईपुर में बनेगा सीएंडडी वेस्ट प्लांट नगर निगम के कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलेशन वेस्ट प्लांट का टेंडर 3.65 करोड़ में गया है। शहर में इमारतों व सड़कों के मलबे को अब प्रोसेस करके इंटरला¨कग टाइल्स में बदला जा सकेगा। इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। नगर निगम को सड़क निर्माण के लिए सस्ती इंटरला¨कग टाइल्स भी मिल जाएंगी। यह प्लांट गदाईपुर में लगाया जाना है।

एनजीटी ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए सख्ती कर रखी है। अर्बन एस्टेट रोड बनने से गांवों को मिलेगा फायदा अर्बन एस्टेट की मेन सड़क का टेंडर 1.95 करोड़ में गया है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने कूल रोड से लेकर सुभाना तक की अर्बन एस्टेट रोड के डिस्पोजल तक यह सड़क बनाने के लिए बजट दिया है। इस सड़क के निर्माण से इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था ठीक होगी और कई गांव की शहर से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी। यह सड़क बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी।

जेटिंग मशीनों से सीवरेज सिस्टम ठीक होगा सबसे प्रमुख प्रोजेक्ट जे¨टग मशीन खरीदने का है। स्मार्ट सिटी कंपनी ने यह मशीनें नगर निगम को उपलब्ध करवानी हैं, ताकि शहर में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त हो सके। 2.96 करोड़ में करीब 16 मशीनें खरीदी जाएंगी और यह सभी इलाकों में दी जानी है, ताकि सीवरेज की सफाई का काम आसानी से हो सके।

chat bot
आपका साथी