निगम में छह महीने से 300 पासपोर्ट जमा, लोग नहीं आ रहे लेने

नगर निगम में पिछले करीब छह महीने से 300 लोगों के पासपोर्ट जमा हैं लेकिन इन्हें लेने कोई नहीं आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 03:32 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 03:32 AM (IST)
निगम में छह महीने से 300 पासपोर्ट जमा, लोग नहीं आ रहे लेने
निगम में छह महीने से 300 पासपोर्ट जमा, लोग नहीं आ रहे लेने

जासं, जालंधर

नगर निगम में पिछले करीब छह महीने से 300 लोगों के पासपोर्ट जमा हैं। इन्हें लेने के लिए पासपोर्ट होल्डर नहीं आ रहे हैं। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह ने शुक्रवार को लोगों से अपील की है कि वो अपने पासपोर्ट जल्द से जल्द निगम आफिस से ले जाएं। यह पासपोर्ट उन लोगों के हैं, जो विदेश से आए थे और कोविड-19 की गाइडलाइंस के मुताबिक इन्हें क्वारंटाइन किया गया था। इस दौरान इनके पासपोर्ट एयरपोर्ट पर जमा कर लिए गए थे। जालंधर जोन के लोगों को पासपोर्ट लौटाने की जिम्मेवारी नगर निगम की है। ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि लोग पासपोर्ट लेने में कभी देरी नहीं करते, लेकिन हैरानीजनक है कि 300 लोग छह महीने से पासपोर्ट लेने नहीं आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी