जालंधर में नार्थ हलके के पश्चिम विहार में 30 लाख से बनेंगी सड़कें, विधायक हेनरी ने शुरू करवाया निर्माण

जालंधर के विधायक बावा हेनरी ने कहा कि पश्चिम विहार की सभी सड़कें 30 लाख रुपये की लागत से बनेंगी। क्षेत्र का विकास करना और क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा उत्तरी हलके के हर वार्ड में बराबर का विकास कार्य कराया जा रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:52 AM (IST)
जालंधर में नार्थ हलके के पश्चिम विहार में 30 लाख से बनेंगी सड़कें, विधायक हेनरी ने शुरू करवाया निर्माण
पश्चिम विहार मे सड़क का उद्घाटन करते हुए बावा हेनरी। (जागरण)

जालंधर, जेएनएन। हलका नॉर्थ के तहत आते वार्ड नंबर 1 के मोहल्ला पश्चिम विहार में विधायक बावा हेनरी ने सड़क निर्माण शुरू करवाया है। पश्चिम विहार की सभी सड़कें 30 लाख रुपये की लागत से बनेगी। विधायक एवं आल इंडिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी ने उद्घाटन के बाद इलाका निवासियों से अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा की। इलाका निवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया। बावा हैनरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना  और क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा उत्तरी हलके के हर वार्ड में बराबर का विकास कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के जो वार्ड विकास में पीछे रह गए हैं, उन वार्डों में प्रमुखता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा नार्थ हलके में स्वच्छता और टूटी सड़कों के निर्माण पर जोर दिया जाएगा। हैनरी ने कहा की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की जन कल्याणकारी योजनाओं से पंजाब तरक्की की और अग्रसर है।

इस उद्घाटन समारोह में प्रधान राजिंदर नागरा, सुभाष यादव, अवतार नागरा, प्रमोद शर्मा, बलजीत सिंह, दलवीर सिंह, महिंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, प्रेम लाल सहोता, अरुण कुमार, जय प्रकाश कोहली, देस राज, जयपाल, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, हैप्पी सिंह आदि उपस्तिथ थे।

यह भी पढ़ें - जालंधर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को लेकर निकाला गया नगर कीर्तन, सेंट्रल टाउन से किया आगाज

यह भी पढ़ें - Online Dogs Competitionः इंटरनेट पर स्टार बने जालंधर के कुत्ते, आनलाइन प्रतियोगिता में विजेता बन बटोरते हैं सुर्खियां

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी