डेंगू के 28 नए केस, गिनती पहुंची 443

जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में मरीजों की गिनती बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Nov 2021 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 09 Nov 2021 08:03 PM (IST)
डेंगू के 28 नए केस, गिनती पहुंची 443
डेंगू के 28 नए केस, गिनती पहुंची 443

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। सिविल अस्पताल के साथ-साथ निजी अस्पतालों में मरीजों की गिनती बढ़ रही है। मंगलवार को डेंगू के 28 नए मरीज सामने आए। जिले में मरीजों की कुल गिनती 443 पहुंच चुकी है। शहरी से 310 व देहात से 133 मरीज रिपोर्ट हुए है। उधर सिविल सर्जन के पास प्राइवेट अस्पतालों द्वारा डेंगू टेस्ट के लिए अधिक पैसे वसूलने का मामला सामने आया जिसके बाद उन्होंने नोटिस भी भेजे है। सिविल सर्जन रंजीत सिंह ने कहा कि अगर कोई प्राइवेट अस्पताल टेस्ट के अधिक पैसे वसूल रहा है तो वह शिकायत दे सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे है।

chat bot
आपका साथी