बच्चों के विवाद में हथियारों और बेसबाल बैट से हमला, दो घायल

थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत लगते सड़क मोहल्ले में रविवार दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसमें दो लोग जख्मी हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:24 PM (IST)
बच्चों के विवाद में हथियारों और बेसबाल बैट से हमला, दो घायल
बच्चों के विवाद में हथियारों और बेसबाल बैट से हमला, दो घायल

जागरण संवाददाता, जालंधर

थाना डिवीजन नंबर सात के अंतर्गत लगते गढ़ा मोहल्ले में रविवार दोपहर बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें गढ़ा मोहल्ले के रहने वाले सुखदेव सिंह और भजनलाल घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल सुखदेव सिंह ने बताया कि बीती शुक्रवार उनके घर के बच्चों का किसी बात को लेकर मोहल्ले के एक परिवार से विवाद हो गया था। मामले में इलाके के लोगों ने बीच-बचाव कर समझौता करा दिया था। इसके बाद दूसरा पक्ष लगातार उन्हें धमकियां दे रहा था। इसके चलते उन्होंने बीती 8 मई को पुलिस को शिकायत भी की थी। इसके बाद रविवार दोपहर इलाके के लोगों ने समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर किरपाण और बेसबाल बैट से हमला कर दिया।

chat bot
आपका साथी