सेंट सोल्जर के आनलाइन बेबी शो में सूबे के 1860 विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आनलाइन बेबी शो करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Dec 2020 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 14 Dec 2020 06:15 PM (IST)
सेंट सोल्जर के आनलाइन बेबी शो में सूबे के 1860 विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट
सेंट सोल्जर के आनलाइन बेबी शो में सूबे के 1860 विद्यार्थियों ने दिखाया टैलेंट

जासं, जालंधर

सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आनलाइन बेबी शो करवाया गया। इसमें सेंट सोल्जर की 32 ब्रांचों सहित सूबे के विभिन्न स्कूलों से 1860 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए टैलेंट दिखाया। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा गया था, जिसके पहले ग्रुप में दो से तीन वर्ष, दूसरे ग्रुप में तीन से चार सालर और तीसरे ग्रुप में चार से छह साल वर्ग के विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों की तफ से कोविड-19 की वजह से घर से ही गीत गाकर, डांस, कविता, सोशल मैसेज और माडलिग के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में भविष्य ने पहला,अमरीत कौर ने दूसरा, हरतेज ने तीसरा, जैसमीन कौर, वंशिका शर्मा और सना चोपड़ा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। दूसरे ग्रुप में रसलीन कौर और समाइरा ने पहला, वंशिका, करमनप्रीत ने दूसरा, आराध्या जैन ने तीसरा, तीसरे ग्रुप में करणबीर ने पहला, नव्या सैनी ने दूसरा, साहिब सिंह ने तीसरा, प्रांजलप्रीत कौर, दिवंशी डोगरा और प्रथम को सांत्वपना पुरस्कार दिया गया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों के टैलेंट की सराहना की। विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और विजेताओं को उपहार दिए गए।

chat bot
आपका साथी