जालंधर में सेंट सोल्जर में 17वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट आयोजित, लड़कों में सुरिंदर व लड़कियों में दिलराजन कौर बनी बेस्ट एथलीट

जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा 17वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार की गेम्स करवाई गई। जिनमें 100 मीटर (लड़कियों) में दिलराजन कौर ने पहला अल्पिका ने दूसरा सुखप्रीत कौर ने तीसरा (लड़कों में) युवराज सिंह ने पहला स्थान पाया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 01:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 01:50 PM (IST)
जालंधर में सेंट सोल्जर में 17वीं एनुअल स्पोर्ट्स मीट आयोजित, लड़कों में सुरिंदर व लड़कियों में दिलराजन कौर बनी बेस्ट एथलीट
जालंधर में सेंट सोल्जर कालेज में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा 17वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड मेडिसिन की हेड डॉ. श्वेता शिनॉय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई और सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेक्रेड हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए जिनका स्वागत एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा, कालेज डायरेक्टर डा. अलका गुप्ता द्वारा किया गया।

प्रोग्राम में विभिन्न प्रकार की गेम्स करवाई गई। जिनमें 100 मीटर (लड़कियों) में दिलराजन कौर ने पहला, अल्पिका ने दूसरा, सुखप्रीत कौर ने तीसरा, (लड़कों में) युवराज सिंह ने पहला, गगनदीप सिंह ने दूसरा, सुरिंदर सिंह ने तीसरा, 200 मीटर (लड़कियों में) दिलराजन ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, गोल्डी ने तीसरा, (लड़कों में) युवराज सिंह ने पहला, परवीन कुमार ने दूसरा, शमशेर सिंह ने तीसरा, 400 मीटर (लड़कियों में) प्रियंका ने पहला, अमरजीत ने दूसरा, हरप्रीत ने तीसरा, (लड़कों में) दलीप ने पहला, परवीन कुमार ने दूसरा, कुलदीप सिंह ने तीसरा, 800 मीटर में (लड़कियों में) प्रियंका ने पहला, सुमिता ने दूसरा, अल्पिका ने तीसरा,  शॉट पुट (लड़कियों में) एकता ने पहला, अंजिका ने दूसरा, प्रीती ने तीसरा, (लड़कों में) सुरिंदर सिंह ने पहला, सुरजन सिंह ने दूसरा, राजेंद्र कुमार ने तीसरा, डिस्कस थ्रो (लड़कियों में)सुमन ने पहला, रविता ने दूसरा, गोल्डी ने तीसरा, (लड़कों में) सुरिंदर सिंह ने पहला, शुभम ने दूसरा, विजय कुमार ने तीसरा, लॉन्ग जम्प (लड़कियों में) दिलराजन ने पहला, सुखप्रीत ने दूसरा, अंजिका ने तीसरा, (लड़कों में) गगनदीप ने पहला, रविश ने दूसरा, अभिषेक ने तीसरा, रिले रेस (लड़कियों में) प्रियंका, सुशीला, दिलराजन, राजवंत ने पहला, अल्पिका, मनोज, सुधा, सुनीता ने दूसरा, रविता, अर्शदीप,गोल्डी, अमरजीत ने तीसरा, (लड़कों में) कुलदीप सिंह, मुनीश, सलामत, गुरमेश ने पहला, अजयपाल, सतबीर, रविश, अभिषेक ने दूसरा, अनिल, सागर, दलीप, बालाराम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ.श्वेता शिनॉय, अनिल चोपड़ा, संगीता चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं।

chat bot
आपका साथी