पंजाब में कैमिस्ट्री विषय के 11 लेक्चरर पदोन्नत होकर बने प्रिंसिपल

Punjab Chemistry Teachers Get Promotion पदोन्नति की लिस्ट शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने जारी की है। जालंधर जिले के अलावलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कैमिस्ट्री विषय के लेक्चरर सुखदेव सिंह को आलमपुर स्कूल का पदभार सौंपा गया है। उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:31 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:31 AM (IST)
पंजाब में कैमिस्ट्री विषय के 11 लेक्चरर पदोन्नत होकर बने प्रिंसिपल
पदोन्नति की लिस्ट शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने जारी की है। (सांकेतिक फोटो)

जालंधर, जेएनएन। शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे राज्य भर के 11 कैमिस्ट्री के लेक्चरर्स को पीईएस (स्कूल एंड इंस्पेक्शन) ग्रुप ए में बतौर प्रिंसिपल पदोन्नत कर दिया गया है। इसके तहत उन्हें 15600-39100+6600 ग्रेड में प्रोवीजनल तौर पर पदोन्नत किया गया है। इनमे जालंधर जिले के अलावलपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से कैमिस्ट्री विषय के लेक्चरर सुखदेव सिंह को आलमपुर स्कूल का पदभार सौंपा गया है। उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है।

शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने सीनियोरिटी के हिसाब से लेक्चरर की पदोन्नति लिस्ट जारी कर उन्हें स्टेशन अलाट कर दिए हैं। इसके अलावा पटियाला स्कूल के केमिस्ट्री लेक्चरर सुधीर कुमार को खानपुर स्कूल संगरूर, संगरूर स्कूल के जगदेव सिंह को बरनाला, श्री चमकोर साहिब के सतिंदर सिंह को रुपनगर, भाखर पटियाला स्कूल के भूपिंदरपाल सिंह को संगरूर, गुरदासपुर के रवि कांत को बब्बेहाली, गुरदासपुर, लड़कियों के स्कूल मलोट, श्री मुक्तसर साहिब, के कृष्ण कुमार को मलोट के ही लड़कों के स्कूल, कोट ईसे खां मोगा के रजिंदर सिंह को डाला स्कूल मोगा, पठानकोट के ताज सिंह को फंगेता पठानकोट स्कूल, ददाहूर लुधियाना के गुरदीप सिंह को बसीयां लुधियाना और फाजिल्का के अशोक कुमार को श्री मुक्तसर साहिब में बतौर प्रिंसिपल लगाया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी