पेंटिग मुकाबले में 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेता सम्मानित

जिला बाल भलाई परिषद जालंधर की तरफ से रेडक्रास सोसायटी में पेंटिग मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:50 PM (IST)
पेंटिग मुकाबले में 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेता सम्मानित
पेंटिग मुकाबले में 100 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेता सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर

जिला बाल भलाई परिषद, जालंधर की तरफ से रेडक्रास सोसायटी में पेंटिग मुकाबला करवाया गया। इसमें जिला जालंधर के 20 से अधिक स्कूलों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

आनरेरी सचिव रंजना बांसल ने बताया कि मुकाबले अलग-अलग वर्गो में करवाए गए। इसके विजेता विद्यार्थी डिवीजन स्तर पर होने वाले मुकाबले में हिस्सा लेंगे। परिषद के सदस्य विनोद कंबोज, परोमिल दादा, किम्मी जुनेजा, हितु अग्रवाल व परमिदर बेरी ने विशेष रूप से शिरकत की, जबकि शिक्षक योगेश्वर और किम्मी जुनेजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। व्हाइट ग्रुप में न्यू सेंट सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर के हैरी ने पहला, लायलपुर खालसा स्कूल जालंधर के अभिषेक कुमार ने दूसरा व पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट की धनिष्टा ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह ग्रीन ग्रुप में दशमेश पब्लिक स्कूल जालंधर के हरप्रीत सिंह ने पहला, एकलव्या स्कूल जालंधर की आराध्या ने दूसरा व दशमेश पब्लिक स्कूल जालंधर की आदिति भगत ने तीसरा स्थान पाया। वहीं येलो ग्रुप में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल जालंधर के जसकीरत व खोसला डैफ स्कूल की लविशा पहले, खोसला डैफ स्कूल जालंधर की अमनप्रीत कौर दूसरे व रेडक्रास स्कूल जालंधर का अंश तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह रेड ग्रुप में रेडक्रास स्कूल जालंधर की मोहिनी व सेंट जोसेफ स्कूल जालंधर के अरनव सेन ने पहला, सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की स्नेहा व खोसला डैफ स्कूल जालंधर के रमनदीप सिंह ने दूसरा और प्रयास स्पेशल स्कूल जालंधर के वंश ने तीसरा स्थान पाया। अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी