सीएम के आदेश का असर, कर्मी समय से पहले पहुंचने लगे आफिस

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को समय पर काम पर आने के आदेश दिए हुए हैं। सीएम के आदेशों का असर जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सेकेंडरी के दफ्तर में दैनिक जागरण की टीम सुबह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 08:02 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:44 AM (IST)
सीएम के आदेश का असर, कर्मी समय से पहले पहुंचने लगे आफिस
सीएम के आदेश का असर, कर्मी समय से पहले पहुंचने लगे आफिस

अंकित शर्मा, जालंधर

मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों को समय पर काम पर आने के आदेश दिए हुए हैं। सीएम के आदेशों का असर जानने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सेकेंडरी के दफ्तर में दैनिक जागरण की टीम सुबह 8.35 पर पहुंची। दफ्तर का समय सुबह नौ से शाम पांच बजे तक है। यहां 100 फीसद स्टाफ दफ्तरी समय से पहले ही पहुंच गया।

कर्मचारी समय पर पहुंचे, इस संबंधी जगह-जगह नोटिस लगाया गया है। इन पर लिखा है कि समय पर आएं, देरी से आकर खुद को शर्मिंदा न करें। टीम अभी दफ्तर पहुंची ही थी कि सेवादारों ने दफ्तर में सफाई करने के बाद सभी कमरे खोल दिए थे। बस दफ्तरी स्टाफ का आना बाकी था। 8.43 पर आरसीएफ कपूरथला की रहने वाली मनिदरपाल कौर सबसे पहले पहुंचीं। उनके साथ ही साथ सुपरिटेंडेंट सुरिदर कुमार भी आ गए। जब टीम ने सुपरिटेंडेट से समय से इतनी पहले आने का कारण पूछा तो हंसते हुए बोले की दफ्तर में सात सेवादारों सहित 37 लोगों का स्टाफ है और सभी की हाजरी उनके पास ही लगती है। अगर वही लेट आएंगे तो दूसरों को कैसे लेट आने से रोक सकेंगे। इतने में 8.53 पर विनोद कुमार भी आ गए, जो 50 किलोमीटर दूरी का सफर तय करके ह दफ्तर पहुंचे थे। जो कहते हैं कि देरी न हो इसलिए वे रोजाना घर से सात बजे ही बस से दफ्तर की तरफ चल पड़ते हैं। उनके पीछे-पीछे बाकी स्टाफ भी आता गया और जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरिदरपाल सिंह 8.58 और उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी 8.59 पर पहुंचे।

समय पर पहुंचने के लिए की हुई है पूरी सख्ती : डीईओ

जिला शिक्षा अधिकारी हरिदरपाल सिंह कहते हैं कि शिक्षा सचिव साहब के पहले से आदेश हैं कि समय की मर्यादा को ध्यान रखना सभी के लिए अनिवार्य है। स्कूलों में शिक्षक समय पर पहुंचें, इसके लिए प्रिसिपल, स्कूल मुखियों की तरफ से सख्ती रखी हुई है। दफ्तर में कोई देरी से न पहुंचे इसके लिए सुपरिटेंडेंट साहिब ने भी पहले से सख्ती रखी हुई है। जो खुद ही रोजाना पौने आठ बजे पहुंच जाते हैं।

chat bot
आपका साथी