स्वच्छता सर्वे के लिए 10 महीने आराम, अब दो महीने कूड़ा प्रबंधन पर जोर

नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वे की तैयारियां तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:31 AM (IST)
स्वच्छता सर्वे के लिए 10 महीने आराम, अब दो महीने कूड़ा प्रबंधन पर जोर
स्वच्छता सर्वे के लिए 10 महीने आराम, अब दो महीने कूड़ा प्रबंधन पर जोर

जागरण संवाददाता, जालंधर

नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वे की तैयारियों के मद्देनजर वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस कर लिया है। करीब 10 महीने तक आराम के बाद अब सर्वे से दो महीने पहले नगर निगम का फोकस पूरे काम पर है। निगम अब हर वार्ड में पहुंच कर रहा है। निगम ने कूड़ा प्रबंधन पर फोकस किया है और हर घर से गीला और सूखा कूड़ा लेने की मुहिम चला रखी है। अगर निगम अगले दो महीने में अच्छा काम कर लेता है तो मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होने वाले स्वच्छता सर्वे में रैंकिग बढ़ सकती है।

निगम ने 637 पिट्स बनाने के टेंडर लगाए हैं। अभी 200 पिट्स ही बने हैं। अगले दो महीने में 200 पिट्स और बनाने का लक्ष्य रखा गया है। निगम ने फोलड़ीवाल में विनड्रो तकनीक से कूड़े को खाद में बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। इससे भी स्वच्छता सर्वे में फायदा मिलेगा। फिलहाल उन इलाकों पर फोकस किया गया है, जिनका कूड़ा माडल टाउन डंप पर आता है। इसके बाद दूसरे इलाकों पर फोकस किया जाएगा। निगम इस इलाके में 100 प्रतिशत सेग्रीगेशन लागू कर लेता है तो दूसरे इलाकों में काम करना आसान हो जाएगा। बायोमाइनिग प्रोजेक्ट शुरू न होने से होगा नुकसान

नगर निगम ने वरियाणा डंप पर जमा कूड़े को खत्म करने के लिए 41 करोड़ रुपये के बायोमाइनिग प्रोजेक्ट का टेंडर दोबारा लगाया है। पिछली बार चार कंपनियों ने आवेदन किया था, लेकिन दो कंपनियां तकनीकी बिड में फेल हो गई, जिस कारण दोबारा टेंडर लगाया गया है। यह काम स्मार्ट सिटी कंपनी के फंड से किया जाना है। अगर यह टेंडर फरवरी तक क्लियर नहीं होता है तो इसका नुकसान रैंकिग पर पड़ेगा। वरियाणा डंप पर करीब आठ लाख क्यूबिक टन कूड़ा जमा है। जीटीबी एवेन्यू में काटे 18 चालान

नगर निगम की हेल्थ ब्रांच ने माडल टाउन डंप के इलाकों में गीला और सूखा अलग-अलग न देने के वालों के खिलाफ मुहिम जारी रखी है। इसके तहत शुक्रवार को जीटीबी एवेन्यू में 18 लोगों के चालान काटे गए। अब तक करीब 20 कालोनियों में मुहिम पर काम हो चुका है। करीब 80 प्रतिशत लोग अब गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने लगे हैं। 400 छात्राओं ने गीले-सूखे कूड़े के सेग्रीगेशन का संकल्प लिया

सरकारी सीनियर सेकेंडरी ग‌र्ल्स स्मार्ट स्कूल मिट्ठापुर की 400 छात्राओं ने सेग्रीगेशन की प्रक्रिया अपनाने का संकल्प लिया। इस प्रोग्राम में चाचा रौणकी राम ने मजाकिया अंदाज में बच्चों को स्वच्छता और कूड़े की छंटाई का संदेश दिया। इस अवसर पर कम्युनिटी फैसिलिटी सरोज कपूर ने गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने से होने वाले फायदे बताए। उन्होंने बताया कि इससे पर्यावरण को भी बचाने में मदद मिलेगी। पूरी दुनिया में यह सबसे बेहतर तरीका है। प्रोग्राम में हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर और स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा। बलराज ठाकुर ने कहा कि हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि वह कूड़े को संभालने की जिम्मेवारी ले। कार्यक्रम में सभी ने यह संकल्प किया कि स्वच्छता सर्वे में नगर निगम के साथ मिलकर काम करेंगे।

chat bot
आपका साथी