गुटों में बंटी यूथ कांग्रेस, माहिलापुर में दो जगह प्रदर्शन

पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर में यूथ कांग्रेस के दो गुटों ने अपने अपने तरीके से प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:18 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:11 AM (IST)
गुटों में बंटी यूथ कांग्रेस, माहिलापुर में दो जगह प्रदर्शन
गुटों में बंटी यूथ कांग्रेस, माहिलापुर में दो जगह प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर में यूथ कांग्रेस के दो गुटों ने अपने अपने तरीके से प्रदर्शन किया। एक गुट जिसकी अगुवाई बलबीर सिंह ढिल्लों कर रहे थे उन्होंने अपने प्रदर्शन में घोड़ागाड़ी पर सवार होकर मोदी सरकार द्वारा दिनरात पेट्रोल पदार्थों के दाम बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में जबसे मोदी सरकार बनी है। देश में रहने वाले गरीब लोग दिन प्रतिदिन गरीब होते जा रहे हैं। जबकि अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। उसने कहा कि मोदी सरकार में गरीब लोगों के सामने दो व़क्त की रोटी खानी मुश्किल हो गई है। दूसरी तरफ कमल कटारिया हल्का गढ़शंकर प्रधान गुट के उपप्रधान चंदन शर्मा, आशीष प्रभाकर, गुरप्रीत सिंह, पर्थ शर्मा, जगदीप सिंह, कुलदीप राज, अमरजीत, अमृत बैंस, सतवीर बैंस व विजय कुमार ने भी साइकिल पर सवारी कर बढ़ रही कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी