यूथ कांग्रेस चुनाव, भोलू प्रधान और गोल्डी बने उप प्रधान

यूथ कांग्रेस के चुनाव में विधानसभा होशियारपुर से जतिदर भोलू सर्वसम्मति से प्रधान और आकाश कुमार गोल्डी उप प्रधान चुने गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 12:34 AM (IST)
यूथ कांग्रेस चुनाव, भोलू प्रधान और गोल्डी बने उप प्रधान
यूथ कांग्रेस चुनाव, भोलू प्रधान और गोल्डी बने उप प्रधान

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : यूथ कांग्रेस के चुनाव में विधानसभा होशियारपुर से जतिदर भोलू सर्वसम्मति से प्रधान और आकाश कुमार गोल्डी उप प्रधान चुने गए हैं। आपसी प्रतिस्पर्धा को दरकिनार करते इन दोनों नेताओं ने यह फैसला लिया। गोल्डी ने अपना पूर्ण समर्थन जतिदर भोलू के पक्ष में दिया। दोनों युवा नेताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया है। भोलू ने आकाश कुमार गोल्डी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में उन्हें बनता मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। लुधियाना में हुए यूथ कांग्रेस के झगड़े का संज्ञान लेते हुए दोनों नेताओं ने यकीनी बनाया कि ऐसी कोई भी मंदभागी घटना होशियारपुर में न हो। इस मौके पर रवि कुमार गुप्ता, उपप्रधान जिला कांग्रेस कमेटी, अमनदीप सिंह, सरपंच चग्गरां, दीपक नैय्यर महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी और जेसन मैय्यूज क्रिश्चिन वैल्फेयर बोर्ड पंजाब ने दोनों युवा नेताओं को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी