जेसीडीएवी कालेज में युवक व विरासत मेला का हुआ समापन

गिद्दा प्रतियोगिता में एसपीएन कालेज मुकेरियां पहले दशमेश ग‌र्ल्स कालेज मुकेरियां सरकारी कालेज होशियारपुर ने संयुक्त रूप में दूसरा और जेसीडीएवी कालेज दसूहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 10:13 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 10:13 PM (IST)
जेसीडीएवी कालेज में युवक व विरासत मेला का हुआ समापन
जेसीडीएवी कालेज में युवक व विरासत मेला का हुआ समापन

संवाद सहयोगी, दसूहा : जेसीडीएवी कालेज दसूहा में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की तरफ से करवाए जा रहे होशियारपुर जोन बी का युवक व विरासत अपनी अमिट यादें छोड़ वीरवार को समाप्त हुआ। सुबह के सेशन के मुख्य मेहमान समाज सुधारक डा. संजीव शर्मा गढ़दीवाला थे। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने मुख मेहमान डा. संजीव शर्मा गढ़दीवाला का स्वागत किया। मुख्य मेहमान डा. संजीव शर्मा ने संबोधन करते हुए युवक व विरासत मेले की संस्कृतिक प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। शाम के सेशन के मुख्य मेहमान एसडीएम दसूहा रणदीप सिंह हीर थे। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता देकर मेहमान रणदीप सिंह हीर का स्वागत किया। मुख्य मेहमान रणदीप सिंह हीर ने संबोधन करते बताया कि आज की नौजवान पीढ़ी को सही दिशा लाने में युवक व विरासत मेलों का बहुत महत्व है। प्रिसिपल डा. अमरदीप गुप्ता ने एसडीएम दसूहा की तरफ से गोल्डन जुबली को समर्पित सोवीनियर रिलीज किया। इस सोवीनियर के चीफ एडीटर डा. शीतल सिंह हैं। इसके बाद विजेता विद्यार्थी कलाकारों को मुख्य मेहमान ने इनाम वितरित किया। अंत में प्रशासनिक कनवीनर प्रो. आरके महाजन ने मुख्य मेहमान रणदीप सिंह हीर, विभिन्न कालेजों के इंचार्जो का धन्यवाद किया।

घोषित परिणामों में तीसरे दिन गिद्दा प्रतियोगिता में एसपीएन कालेज मुकेरियां पहले, दशमेश ग‌र्ल्स कालेज मुकेरियां, सरकारी कालेज होशियारपुर ने संयुक्त रूप में दूसरा और जेसीडीएवी कालेज दसूहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भंगड़ा प्रतियोगिता में सरकारी कालेज होशियारपुर, एसपीएन कालेज मुकेरियां और जेसीडीएवी कालेज दसूहा ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही फोटोग्राफी प्रतियोगिता में एसपीएन कालेज मुकेरियां, जेसीडीएवी कालेज दसूहा और सरकारी कालेज होशियारपुर ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में एसपीएन कालेज मुकेरियां, सरकारी कालेज होशियारपुर और जेसीडीएवी कालेज दसूहा ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। क्ले माडलिग प्रतियोगिता में दशमेश ग‌र्ल्स कालेज मुकेरियां, सरकारी कालेज होशियारपुर और जीटीबी खालसा कालेज फार वूमेन दसूहा ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हसिल किया। इस समागम में विशेष तौर पर प्रि. सुरजीत कौर बाजवा और प्रि. राजीव शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी