भाजपा के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के वोट बनाने के फार्म भरे

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने वोटर सूची में पहली बार मतदान करने एवं सुधार करवाने का कार्यक्रम जारी किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के वोट बनाने के फार्म भरे
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने युवाओं के वोट बनाने के फार्म भरे

जेएनएन, होशियारपुर : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने वोटर सूची में पहली बार मतदान करने एवं सुधार करवाने का कार्यक्रम जारी किया। इसके बाद पंजाब भाजपा युवा मोर्चा ने भी नए मतदाताओं को भाजपा के साथ जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। रविवार को नौजवानों की वोट बनाने के लिए होशियारपुर के युवा भाजपा प्रधान राजा सैनी की अध्यक्षता में कैंप शिमला पहाड़ी चौक के नजदीक कार्यालय में लगाया गया। इस दौरान पंजाब युवा भाजपा के उपप्रधान व होशियारपुर युवा भाजपा के प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंजाब युवा भाजपा के उपप्रधान अशोक सरीन ने बताया कि आज पूरे पंजाब मे भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से वोटर सूची मे नाम दर्ज करवाने वाले युवाओं मे भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला भाजपा युवा मोर्चा प्रधान राजा सैनी ने कहा कि होशियारपुर युवा भाजपा के सभी कार्यकर्ता नई वोट बनाने व सुधार करवाने वाले वोटरों के नाम घर-घर जाकर संपर्क कर वोटर सूची में दर्ज करवाएंगे। जिसका लाभ भाजपा को आने वाले नगर निगम चुनावों मे मिलेगा। क्योंकि पंजाब की जनता एवं नौजवान घर-घर नौकरी, सस्ती बिजली, स्मार्टफोन, हाउस टैक्स प्रापर्टी टैक्स माफ करने जैसे कांग्रेस के झूठे चुनावी वादों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया है। इस मौके पर जिदु सैनी, रजत शर्मा, कृष्ण चौधरी, करण मेहता, विकास जैनी, हनी बबर, दिलबाग सिंह मिन्हास, रमन सैनी, गौरव गुप्ता, कमल सैनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी