सावन माह में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

सावन माह के पावन अवसर पर अलग-अलग इलाकों में महिलाओं द्वारा तीज का त्योहार मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 05:14 PM (IST)
सावन माह में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार
सावन माह में महिलाओं ने मनाया तीज का त्योहार

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सावन माह के पावन अवसर पर अलग-अलग इलाकों में महिलाओं द्वारा तीज का त्योहार मनाया जा रहा है। शनिवार कोगांव अज्जोवाल की छज्जू कालोनी की महिलाओं ने समाज सेविका सुमन बहल की अध्यक्षता में तीज का त्योहार मनाया। महिलाओं को तीज का त्योहार मनाने से पहले तीज के त्योहार संबंधी जानकारी देते हुए बहल ने बताया कि ये उत्तर भारत का बहुत ही पवित्र त्योहार है। यह त्योहार शादी के पहले वर्ष सावन का महीना काटने मायके घर आईं शादीशुदा महिलाओं द्वारा भी मनाया जाता है। वर्षों पुरानी इस परंपरा को जीवित रखते हुए उक्त त्योहार आज भी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं घर से अलग अलग पकवान जैसे की खीर, मालपूरे, पूरी चन्ना बनाकर एक जगह पर इकट्ठा होती हैं। वहां पींग झूलती है और ढोल की थाप पर गाने गाकर व गिद्दा डालकर जश्न मनाती है। यहां वंदना, कुसुम रानी, तनुदीप, रणदीप हीरा, रीटा देवी, सरोज रानी, अनीता रानी, उपमा, बलविदर कौर सुनिधि शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी