सिविल अस्पताल में कैदी को मोबाइल फोन देकर महिला फरार

सरकारी अस्पताल में वीरवार दोपहर करीब एक बजे तब हंगामा हो गया जब केंद्रीय जेल से हवालाती कैदी को मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। यहां पहुंचते ही कैदी को अज्ञात महिला मोबाइल फोन देकर फरार हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:27 AM (IST)
सिविल अस्पताल में कैदी को मोबाइल फोन देकर महिला फरार
सिविल अस्पताल में कैदी को मोबाइल फोन देकर महिला फरार

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सरकारी अस्पताल में वीरवार दोपहर करीब एक बजे तब हंगामा हो गया जब केंद्रीय जेल से हवालाती कैदी को मेडिकल चेकअप के लिए लाया गया। यहां पहुंचते ही कैदी को अज्ञात महिला मोबाइल फोन देकर फरार हो गई। मोबाइल पकड़ते देख हवालाती को महिला पुलिस कर्मचारी जो खुद मेडसिन लेने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची थी ने तुरंत पुलिस कर्मचारियों को सूचित किया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोबाइल फोन तो बरामद कर लिया मगर महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल होशियारपुर पहुंची हवालाती की माता को पुलिस ने काबू करके फरार महिला की तलाश शुरू कर दी। वहीं कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बताने से इंकार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सारी बात जेल सुपरिटेंडेंट को बता दी है।

केंद्रीय जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह धारीवाल के साथ बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त कैदी का नाम जतिदर कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी लुधियाना है। वह कुछ दिन पहले ही केंद्रीय जेल होशियारपुर में कत्ल के मामले में पहुंचा है। पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ होने की शिकायत कर रहा था जिसे ल डाक्टर के कहने पर मेडिकल चैकअप के लिए सरकारी अस्पताल भेजा था। यहां पर पता चला कि कोई अज्ञात महिला जतिदर कुमार को मोबाइल फोन देकर भाग गई है। जेल की पुलिस ने जतिदर की माता जो अस्पताल में घूम रही थी को काबू करके फरार महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही थाना माडल टाउन पुलिस ने जतिदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी