केंद्र की किसान विरोधी नीतियों का डट कर विरोध करेंगे : चब्बेवाल

केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान संगठन दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रगट करने के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 04:17 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:03 PM (IST)
केंद्र की किसान विरोधी नीतियों का डट कर विरोध करेंगे : चब्बेवाल
केंद्र की किसान विरोधी नीतियों का डट कर विरोध करेंगे : चब्बेवाल

जेएनएन, होशियारपुर : केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ किसान संगठन दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रगट करने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर हलका चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने किसानों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इनमें संगठन के प्रधान बलबीर सिंह फुगलाना, जगतार सिंह भुंगरनी व अन्य नेता शामिल हुए। यहां संगठनों के रवाना होने के मौके पर डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि केंद्र की ओर से जानबूझ कर किसान व पंजाब विरोधी नीतियां लागू की जा रही हैं व कृषि सुधार कानून भी इन्हीं नीतियों का हिस्सा है। आज देश में संविधान दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, जबकि दूसरी तरफ देश के अन्न दाता को सड़कों पर बिलखने को मजबूर है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी व पंजाब सरकार कैप्टन अमरिदर सिंह के नेतृत्व में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में उनके साथ खड़ी है व भविष्य में भी खड़ी रहेगी ताकि केंद्र के किसान विरोधी फैसलों के विरुद्ध डटकर आवाज बुलंद की जा सके ।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान पिछले कई महीनों से शांतिमय प्रदर्शन के माध्यम से अपने हितों के लिए संघर्ष कर रहे थे। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, जो कि केंद्र की शह पर हरियाणा सरकार की ओर से किसानों के दिल्ली कूच में आड़े आकर उसको रोका जा रहा है। किसानों के संघर्ष में आड़े आने के बजाय केंद्र सरकार देश के अन्नदाता की आवाज को सुनते हुए उनके मसलों को बातचीत से सुलझाने को प्राथमिकता दें।

chat bot
आपका साथी