जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने तक्खनी सेंचुरी में लगाए पौधे

गांव तक्खनी सेंचुरी में जंगली जीव सुरक्षा विभाग होशियारपुर ने लंबी आयु वाले पीपल नीम व बरगद के पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:47 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:47 AM (IST)
जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने तक्खनी सेंचुरी में लगाए पौधे
जंगली जीव सुरक्षा विभाग ने तक्खनी सेंचुरी में लगाए पौधे

संवाद सहयोगी, हरियाना : गांव तक्खनी सेंचुरी में जंगली जीव सुरक्षा विभाग होशियारपुर ने लंबी आयु वाले पीपल, नीम व बरगद के पौधे लगाए गए। इसके चलते डीएफओ गुरचरण सिंह, रेंज अफसर बलबीर सिंह, रेंज अफसर भूपेंद्र सिंह और तक्खनी सेंचुरी इंचार्ज चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रोग्राम करवाया गया। डीएफओ गुरशरण सिंह ने बताया कि हमें जिदगी के कुछ पल कुदरत की गोद में व्यतीत करने चाहिए। जंगल की जानकारी बच्चों को देनी चाहिए। साथ में कहा कि आक्सीजन की पूर्ति, घरेलू सामान के लिए लकड़ी और सेहत को जहरीली गैसों से बचाने के लिए जंगलों का होना बहुत जरूरी है। इस मौके गुरविदर सिंह, कंवर चौधरी, प्रीतम दास, पूर्व सरपंच तक्खनी दीपक शर्मा, नंबरदार अनमोल सिंह, सुखविदर कौर, मंजू शर्मा, मोनिका फोरेस्ट गार्ड उपस्थित थे। तहसील परिसर में मनाया वन महोत्सव

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : तहसील परिसर में शुक्रवार को वन महोत्सव मनाया गया। तहसीलदार हरमिदर सिंह की अगुवाई में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लता सैनी ने विशेष तौर से पहुंचकर चंदन का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण सैनी निक्का, पवन रिशी, पार्षद मीना शर्मा, योगेश मित्तल, अमरजीत कौर, नागेश मित्तल व मोहित मित्तल मौजूद रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह पलाहा ने मुकेरियां में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। पलाहा ने कहा कि पेड़-पौधे मानव व समस्त जीवों के लिए प्रकृति का अनमोल वरदान है। यह न केवल आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत है, बल्कि फलाहार से लेकर लकड़ी व भूमि को उपजाऊ करने के लिए भी सशक्त माध्यम है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पौधारोपण अभियान से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 100 से ज्यादा पौधे अलग अलग स्थानों पर लगाए और बताया कि आगामी दिन में भी अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर गोविद दास, रवि कुमार, जसविदर सिंह, अजय कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी