पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर की पिटाई, चार लोगों को खिलाफ मामला दर्ज

बठिंडा पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में एक महिला समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:09 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:09 PM (IST)
पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका तो प्रेमी के साथ मिलकर की पिटाई, चार लोगों को खिलाफ मामला दर्ज
बठिंडा में पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर पति से मारपीट की।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा पुलिस ने मारपीट के विभिन्न दो मामलों में एक महिला समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर निक्कू दास निवासी गांव चक रूलदू सिंह वाला ने बताया कि आरोपित भिंदर कौर उसकी पत्नी है, जिसके आरोपित सुरिंदर सिंह निवासी गांव खूहिया जिला सिरसा हरियाणा के साथ अवैध संबंध है और उसे हमेशा घर में बुलाती है।

इसके चलते वह उसे अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था। इसी रंजिश के चलते बीती 9 अक्टूबर को उसकी पत्नी भिंदर कौर, उसका कथित प्रेमी सुरिंदर सिंह, गग्गू सिंह व अजय सिंह निवासी गांव चक रूलदू सिंह वाला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर जगदीप सिंह निवासी गांव गिदड़ जिला बठिंडा ने बताया कि बीती 27 नवंबर को आरोपित गगनदीप सिंह निवासी गांव भोखड़ा, जस सिद्धू, हरसिमरन हनी और 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे अजीत रोड पर घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसका आरोपित के साथ कुछ दिन पहले आपस में तकरारबाजी हुई थी। जिसकी रंजिश में उन्होंने मारपीट की। पुलिस ने आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी