हरसामानसर के विशाल बने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट

सब-डिवीजन मुकेरियां के कस्बा हरसामानसर के विशाल सिंह ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता व मुकेरियां का नाम रोशन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:09 PM (IST)
हरसामानसर के विशाल बने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट
हरसामानसर के विशाल बने नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

सब-डिवीजन मुकेरियां के कस्बा हरसामानसर के विशाल सिंह ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनकर अपने माता-पिता व मुकेरियां का नाम रोशन किया। परिवार में खुशियों का माहौल है।

पिता ठाकुर अवतार सिंह और माता परवीन कुमारी ने भगवान को धन्यवाद दिया और कहा कि विशाल सिंह की सफलता की कुंजी उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण है। विशाल के पिता ठाकुर अवतार सिंह बीएसएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। माता-पिता के अनुसार, उन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया और उन्हें हमेशा अच्छी शिक्षा पाने के लिए प्रोत्साहित किया। लड़कों और लड़कियों के बीच अंतर को नकारते हुए। उन्होंने अपनी बेटी और बेटे को समान अवसरों के लिए प्रोत्साहित किया।

भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के रूप में चुने जाने के बाद पहली बार हरसा मानसर पहुंचने पर विशाल सिंह का उनके परिवार और ग्राम वासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस खास अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे हल्का मुकेरियां के उम्मीदवार सरबजोत सिंह साबी, वाइस प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मास्टर जीवन कुमार ने कहा कि विशाल की कामयाबी क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। दोनों भाई बहन की इस सफलता ने गांव के नौजवानों एवं लड़कियों को बहुत बड़ी प्रेरणा दी है। इस अवसर पर ठाकुर बेअंत सिंह, कुलदीप सिंह, अशवनी कुमार, मोहित ठाकुर, अकाली दल के भंगाला सर्कल प्रधान रशपाल सिंह, रोबिन ठाकुर, चरणजीत, कर्ण पंडित, पुनीत, मोहित, अंकित, मोनू, महेश पंडित ने भी उप-लेफ्टिनेंट विशाल सिंह को बधाई दी।

विशाल की बहन भी सब-लेफ्टिनेंट

विशाल सिंह की बहन कोमल को भी पिछले साल उप-लेफ्टिनेंट के रूप में चुना गया, जो आजकल पुणे में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी ड्यूटी निभा रही है। माता -पिता ने कहा कि उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है, जिन्होंने इस क्षेत्र का नाम रौशन किया है।

वर्तमान पीढ़ी को मार्गदर्शन जरूरी : विशाल

इस समय विशाल सिंह ने कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे उसके माता-पिता की मेहनत, आर्मी पब्लिक स्कूल नंगल भूर के अध्यापक व अपनी बहन लेफ्टिनेंट कोमल का बहुत बड़ा योगदान है। उनके अनुसार, वर्तमान पीढ़ी का मार्गदर्शन करना भी महत्वपूर्ण है। जिसके लिए सही समय पर उचित परामर्श की आवश्यकता होती है।

chat bot
आपका साथी