विशाल साई संध्या व भंडारा धूमधाम से संपन्न

6वीं विशाल साईं संध्या एवं भंडारा रोशन ग्राऊंड होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यातीथि के रुप में केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राए खन्ना, डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल, डा. ज¨तदर कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा पूर्व जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:27 PM (IST)
विशाल साई संध्या व भंडारा धूमधाम से संपन्न
विशाल साई संध्या व भंडारा धूमधाम से संपन्न

संवाद सहयोगी, होशियारपुर

छठी विशाल साई संध्या एवं भंडारा रोशन ग्राउंड होशियारपुर में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, डॉ. राज कुमार विधायक चब्बेवाल, डॉ. ज¨तदर कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, भाजपा पूर्व जिला प्रधान डॉ. रमन घई, साहिल सांपला, इंद्रपाल धन्ना, पार्षद निपुन शर्मा आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर विजय सांपला ने कहा कि ऐसे धार्मिक समागमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस दौरान प्रधान रवि गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साई संध्या के अवसर पर पहले मेहंदी की रस्म तथा उसके बाद साई संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन सम्राट पुनीत खुराना, फिरोज खान ने तेरा शुक्र करां मेरे साईयां भजन पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर चेयरमैन अजय कपूर, पार्षद कमलजीत घम्मा, लक्की स्वामी, एडवोकेट एचएस सैनी, हरीश आनंद, भारत भूषण वर्मा, तरुण खोसला, हनी सूद, अरुण गुप्ता, शिव कुमार काकू, यशपाल, पवन कुमार सोनू, मानव खन्ना, मनीश अरोड़ा, सचिन गुप्ता, संजीव शर्मा, कार्तिक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी