विनोद कुमार बने मुकेरियां कौंसिल के प्रधान

काफी इंतजार के बाद नगर कौंसिल को आखिरकार अध्यक्ष मिल ही गया। पूर्व सैनिक विनोद कुमार पहली बारी चुनाव लड़कर जीते और प्रधान चुने गए। इसके अतिरिक्त शेर सिंह शेरा को उप प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:01 AM (IST)
विनोद कुमार बने मुकेरियां कौंसिल के प्रधान
विनोद कुमार बने मुकेरियां कौंसिल के प्रधान

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : काफी इंतजार के बाद नगर कौंसिल को आखिरकार अध्यक्ष मिल ही गया। पूर्व सैनिक विनोद कुमार पहली बारी चुनाव लड़कर जीते और प्रधान चुने गए। इसके अतिरिक्त शेर सिंह शेरा को उप प्रधान चुना गया। समर्थकों ने फूल मालाएं डालकर दोनों का स्वागत किया। नगर कौंसिल में प्रधान का चुनाव करने के लिए सुबह कनवीनर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा की देखरेख में बैठक हुई। इसमें विधायक इंदू बाला व कांग्रेस से आब्जर्वर प्रगट सिंह विशेष रूप में उपस्थित हुए। पार्षद राधिका अग्रवाल चैरी ने विनोद कुमार फौजी का नाम प्रस्तावित किया व पार्षद रमन रानी ने इस पर मोहर लगाई। इसी तरह पार्षद रणजोध सिंह कुक्कू ने पार्षद शेर सिंह शेरा के नाम का प्रस्ताव उपप्रधान के लिए रखा। इस पर पार्षद सचिन समियाल ने सहमति देते हुए उन्हें उपाध्यक्ष चुन लिया। 14 फरवरी को नगर कौंसिल चुनाव हुए थे व 17 को परिणाम आए थे। कांग्रेस के 11, भाजपा के तीन व एक शिरोमणि अकाली दल का पार्षद बना था। इस बार प्रधान पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित रखा था। कांग्रेस के दो पार्षद एससी सीट पर चुनाव जीत कर आए थे।

ये रहे मौजूद

इस मौके अतिरिक्त एडवोकेट सभ्य सांची, तहसीलदार जगतार सिंह, डीएसपी रविदर सिंह, ईओ करमिद्र पाल सिंह, एसएचओ लोमेश शर्मा हाजीपुर, एसएचओ बलविदर सिंह मुकेरियां, तरसेम मिन्हास जिला उपप्रधान, पूर्व प्रधान नगर कौंसिल मंगलेश कुमार जज, मास्टर रमेश, अजय अग्रवाल, पार्षद मास्टर सेवा सिंह, पार्षद हरमिदर कौर, पार्षद विनोद कुमार लाडी, पार्षद ज्योति शर्मा, पार्षद मधुमिता कतना, पार्षद सतनाम सिंह कोली, पार्षद पूनम, शाम सिंह, सुनील कुमार महंत, बलविदर कुमार बिदा, यूथ प्रधान बलविद्र सिंह बिद्र, पूर्व पार्षद निर्मल दास, कुलदीप सिंह, अशवनी बहल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी